Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Stock Market Opening Update: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक तो निफ्टी इतने अंक टूटा

Stock Market Opening : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। आज ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत गिरावट से हुई। निफ्टी मिडकैप आईटी इंडेक्स की हल्की तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

05:06 AM Nov 08, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Stock Market Opening : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी है। आज ट्रेडिंग सेशन की शुरुआत गिरावट से हुई। निफ्टी मिडकैप आईटी इंडेक्स की हल्की तेजी से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

Stock Market Decline: भारतीय शेयर बाजार आज ओपनिंग के तुरंत बाद गिर गया। सेंसेक्स ओपनिंग मिनटों में 329.28 अंक गिरकर 79212 के लेवल पर पहुंच गया। निफ्टी 115 अंक लुढ़क कर 24083.80 के लेवल तक चला गया। पेज इंडस्ट्रीज का शेयर 2.5 फीसदी उछला है। बैंक निफ्टी ओपनिंग में ही 100 अंक से ज्यादा टूटा है। बीएसई का मार्केट कैप 447.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच चुका है। इसमें 3274 शेयरों में ट्रेड हो रहा है। इनमें से 1399 शेयरों में तेजी और 1789 शेयरों में गिरावट है।

खुलने के साथ 70.11 अंक चढ़ा था सेंसेक्स

बीएसई का सेंसेक्स खुलने के साथ 70.11 अंक चढ़ा था। यह 79611.90 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी सिर्फ 8.35 अंक चढ़कर हरे निशान में 24207 के लेवल पर खुला।

मिडकैप आईटी सेक्टर में अच्छा रुझान

वोडाफोन-आइडिया का शेयर फिर से फिसला है। यह 8 रुपये के नीचे चला गया। इंफोसिस के शेयर में एक फीसदी से ज्यादा का उछाल है। सुबह 10.30 बजे तक मिडकैप आईटी सेक्टर में अच्छा रुझान दिख रहा है।

सेंसेक्स के 22 शेयरों में उछाल

सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में उछाल है। 8 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। सबसे अधिक चढ़ने वाले शेयरों में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, सन फार्मा, टाइटन, कोटक महिंद्रा बैंक, नेस्ले के शेयर हैं। दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज करीब 1 फीसदी टूटा है। टाटा मोटर्स 0.95 फीसदी गिरा है। आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट का हाल

अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने अनुमान के अनुसार ही 25 बेसिस प्वाइंट्स की दर से ब्याज दरें घटाई हैं। फेड चेयर जेरोम पॉवेल ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भरोसा जताते हुए आगे भी ब्याज दरों में कटौती के संकेत दिए। फेड के इस निर्णय से उत्साहित वॉल स्ट्रीट लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ। S&P 500 में 0.74 प्रतिशत की बढ़त रही। Nasdaq Composite 1.51 प्रतिशत चढ़ा है। Dow Jones फ्लैट बंद हो गया। एशियाई मार्केट्स भी सकारात्मक ट्रेंड में हैं। चीन का CSI 300 इंडेक्स 1.12 प्रतिशत ऊपर है। जापान का निक्केई 0.49 प्रतिशत की बढ़त में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article