Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bigg Boss देखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब Jio Hotstar भी देख सकेंगे ये रियल्टी शो

05:34 PM Aug 01, 2025 IST | Amit Kumar
Jio hotstar

Jio Hotstar : रियलिटी शो ‘Bigg Boss’ का 19वां सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है। शो के फैंस को इस सीजन का काफी समय से इंतजार था। इस बार भी शो को बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं। ‘Bigg Boss 19’ 24 अगस्त 2025 से शुरू होगा। इस बार दर्शकों को शो देखने का नया अनुभव मिलने वाला है।

आमतौर पर यह शो कलर्स टीवी और जियो सिनेमा दोनों पर दिखाया जाता है, लेकिन इस सीजन में शो कलर्स टीवी से 90 मिनट पहले जियो सिनेमा (अब 'Jio Hotstar ') पर स्ट्रीम किया जाएगा। यानी जो दर्शक पहले शो देखना चाहते हैं, वे इसे Jio Hotstar पर एक्सक्लूसिव रूप से जल्दी देख सकते हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ टीजर रिलीज

Jio Hotstar ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस शो का टीजर शेयर किया है। इस टीजर में सलमान खान ने खुद शो की शुरुआत की तारीख की घोषणा की है। टीज़र के साथ कैप्शन में लिखा गया,
"भाई के साथ लौट आया है बिग बॉस का नया सीजन! और इस बार चलेगी - घरवालों की सरकार। देखिए 'Bigg Boss 19', 24 अगस्त से, सिर्फ Jio Hotstar और कलर्स टीवी पर।"

इस बार सीजन होगा पहले से ज्यादा लंबा

पिछले कुछ सीजन में ‘Bigg Boss लगभग 15 हफ्तों तक चलता था, लेकिन इस बार शो की अवधि बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘बिग बॉस 19’ लगभग 20 से 22 हफ्तों तक चल सकता है। यानी दर्शकों को और भी ज्यादा एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।

Advertisement
Bigg Boss-19

हर बार की तरह इस बार भी होगा कुछ नया

‘Bigg Boss ’ अपने अनोखे कांसेप्ट और कंट्रोवर्शियल ड्रामे के लिए जाना जाता है। हर साल की तरह इस बार भी शो कुछ नए ट्विस्ट्स और दिलचस्प फॉर्मेट के साथ आने वाला है। इस सीजन का थीम "घरवालों की सरकार" रखा गया है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंटेस्टेंट्स को पहले से ज्यादा पावर और ज़िम्मेदारी मिलने वाली है।

कई कंटेस्टेंट्स को मिला है नया मुकाम

‘Bigg Boss ’ सिर्फ एंटरटेनमेंट का जरिया ही नहीं रहा, बल्कि इसने कई कंटेस्टेंट्स के करियर को भी ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। शो से निकलकर कई सितारे फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में पहचान बना चुके हैं। इस वजह से हर साल दर्शकों और नए कंटेस्टेंट्स को इस शो का बेसब्री से इंतजार रहता है।

Amazon Great Freedom Festival Sale Live, बेहद ही सस्ती मिल रहीं ये स्मार्टवॉच! जल्द खरीदें

Amazon Great Freedom Festival Sale Live 2025 आज से शुरू हो चुकी है। इस सेल में कई स्मार्टवॉच पर भारी छूट मिल रही है। अगर आप एक नई और बजट में आने वाली स्मार्टवॉच लेने का सोच रहे हैं, तो यह सही मौका है। यहां हम कुछ पॉपुलर ब्रांड्स जैसे boAt, Redmi, Fire-Boltt, Noise और Boult की स्मार्टवॉच पर मिल रहे ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं।

Amazon Great Freedom Festival Sale Live के कुछ खास ऑफर:

1. boAt Wave Call 2 Plus

यह वॉच बड़ी HD स्क्रीन (1.96 इंच) के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग की सुविधा है, जिससे आप सीधे वॉच से कॉल कर सकते हैं। इसमें 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। साथ ही, एनिमेटेड वॉच फेस और वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट भी मिलता है। इसका प्राइस 1,049 रुपए है.

2. Redmi Watch 5 Active

Redmi की यह वॉच मजबूत मेटल बॉडी और प्रीमियम लुक के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ एडवांस AI नॉइज कैंसलेशन भी मौजूद है। इस वॉच की बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब 18 दिन तक चल सकती है। इसमें Alexa वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी है। वहीं इस वॉच की कीमत 1,999 रुपए है.

3. Fire-Boltt Ninja Call Pro Max

इस वॉच की स्क्रीन 2.01 इंच की है जो काफी बड़ी है। इसमें 120 से ज्यादा वॉच फेस मिलते हैं और हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट और SpO2 भी दिए गए हैं। ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉयस असिस्टेंट जैसे फीचर्स इसे और भी बेहतर बनाते हैं। वहीं इस वॉच की कीमत 1,099 रुपए हैं.

आगे पढ़ें...

Advertisement
Next Article