Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार में केंद्रीय मंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक, बाल-बाल बचे पशुपति पारस

बिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बाल-बाल बच गए है। उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई थी, जिसकी वजह से उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

11:23 AM Oct 16, 2022 IST | Desk Team

बिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बाल-बाल बच गए है। उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई थी, जिसकी वजह से उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

बिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस बाल-बाल बच गए है। उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई थी, जिसकी वजह से उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सभी हैरान थे कि एक मंत्री की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हो सकती है। 
Advertisement
बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री 
दरअसल, केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस के काफिले के बीच में एक साइकिल वाला घुस गया था, जिस वजह से मंत्री के काफिले की गाड़ियों में से एक गाड़ी गड्ढे में लुढ़क गई थी । गनीमत की बात ये थी की उस गाड़ी में खुद मंत्री पशुपति पारस मौजूद नहीं थे। उसमें उनके सुरक्षाकर्मी सवार थे। कहा जा रहा कि मंत्री इन दिनों बिहार आए है, जहां वो बीते दिन एक कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनके 25 गाड़ियों के बीच में एक युवक अपनी साइकिल लेकर घुस गया था। 
गड्ढे में लुढ़क गई गाड़ी 
इसी के बाद युवक को बचाने में मनोज कुमार की कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में लुढ़क गई। अचानक गाड़ी को गड्ढे में गया देख देख मंत्री समेत सभी लोग डर गए थे। रात का समय था, जिस वजह से काफिले को दो से तीन घंटे तक के लिए रोकना पड़ा था। इस बारे में वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक की साइकिल सीधे मंत्री के गाड़ी से नहीं टकराई ये अच्छा हुआ नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। 
युवक शराब के नशे में था चूर 
वही, उन्होंने ये भी बताया कि युवक शराब के नशे में चूर था, जिस वजह से वो साइकिल पर से नियंत्रण खो बैठा था। जब तक युवक को पकड़ा जाता तब तक वो भाग गया था। इसके साथ ही वैशाली लोजपा जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने यह भी सवाल उठाया कि आख़िरकार जब बिहार में शराबबंदी कानून लागू है तो बिहार में शराब बिक कैसे रहा है ? बहरहाल, केंद्रीय मंत्री सुरक्षित बताए जा रहे है। 
 
Advertisement
Next Article