W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक

02:53 PM Sep 30, 2023 IST | Deepak Kumar
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में बड़ी चूक
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सुरक्षा में शनिवार को बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर जैसे ही बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा, वैसे ही पार्टी कार्यकर्ताओं का हुजूम मंत्री और विधायक के साथ सीधे मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर तक पहुंच गया।

न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही पार्टी का अनुशासन

हेलीकॉप्टर के पंखे बंद भी नहीं हुए थे कि मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंच गए। इस दौरान न तो पुलिस व्यवस्था कड़ी दिखी और ना ही पार्टी का अनुशासन दिखा। अगर कुछ दिखा तो वो था सिर्फ तमाम नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं का जोश में होश गंवाने का नजारा। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखाई दिए।

कुछ महीने पहले केदारनाथ में एक दर्दनाक हादसा

बता दें कि कुछ महीने पहले केदारनाथ में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। जिसमें एक अधिकारी की हेलीकॉप्टर से उतरते समय पंखे (ब्लेड) से कटकर मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद उम्मीद थी कि लोग सबक लेंगे। लेकिन, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में हुई लापरवाही को देखकर तो ऐसा नहीं लग रहा है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Deepak Kumar

View all posts

राजनीतिक पत्रकारिता के साथ मनोरंजन और क्रिकेट में भी रूचि रखता हूँ। पत्रकारिता में परास्नातक के साथ एक वर्ष का रिपोर्टिंग और एंकरिंग में डिप्लोमा है। सड़क से लेकर स्टूडियो तक का सफर आसान ना था जिसमे मुझे विशेष शो लाने के लिए भी कहा गया। लेकिन अब तो मानो कैमरे और माइक मेरे दोस्त हो गए हो...और हा में लिखता भी हूँ

Advertisement
×