W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी, सांसद संजय सिंह का खत्म हुआ निलंबन

10:51 AM Jun 27, 2024 IST | Yogita Tyagi
आम आदमी पार्टी के लिए बड़ी खुशखबरी  सांसद संजय सिंह का खत्म हुआ निलंबन

सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आप नेता व सांसद संजय सिंह का राज्यसभा का निलंबन खत्म हो गया है। इसके लिए आप नेता ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है।

  • आम आदमी पार्टी के लिए अच्छी खबर सामने आई है
  • आप सांसद संजय सिंह का राज्यसभा का निलंबन खत्म हो गया है
  • इसके लिए आप नेता ने सभापति जगदीप धनखड़ का आभार जताया है

पिछले साल राज्यसभा से किया गया निलंबित



सांसद संजय सिंह को पिछले साल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा से 'अमर्यादित व्यवहार' की वजह से निलंबित कर दिया गया था। आप नेता संजय सिंह ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, लगभग एक साल के बाद संसद में जाने की अनुमति प्राप्त हुई। निलंबन ख़त्म हुआ। माननीय सभापति उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, प्रिविलेज कमेटी के सभापति व सभी माननीय सदस्यों का अत्यंत धन्यवाद व आभार।

CM की गिरफ्तारी पर गठबंधन नेताओं से करेंगे बात- संजय सिंह



बता दें कि CBI ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया है। इस पर आप नेता संजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि वह CM की गिरफ्तारी पर इंडिया गठबंधन के नेताओं से बात करेंगे। उनसे इस मुद्दे को संसद में उठाने का अपील करेंगे। संजय सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया था, 'हौसला आंधी है और आंधी नहीं रुकती है। ज़ुल्म के सामने सच्चाई नहीं झुकती है। जिसका शेर का कलेजा उसका दुश्मन क्या कर लेगा, सब याद रखा जाएगा, जब हिसाब होगा तो दुनिया याद रखेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×