W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ी राहत, आयकर विभाग द्वारा सीज संपत्तियां मुक्त करने का आदेश

अजित पवार को बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत की खबर मिली…

12:33 PM Dec 07, 2024 IST | Shera Rajput

अजित पवार को बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत की खबर मिली…

डिप्टी सीएम अजित पवार को बड़ी राहत  आयकर विभाग द्वारा सीज संपत्तियां मुक्त करने का आदेश
Advertisement

महाराष्ट्र में महायुति सरकार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद एनसीपी प्रमुख अजित पवार को शुक्रवार को बेनामी संपत्ति से जुड़े एक मामले में बड़ी राहत की खबर मिली। दिल्ली की बेनामी संपत्ति ट्रिब्यूनल ने आयकर विभाग द्वारा सीज उनकी संपत्ति मुक्त करने का आदेश दिया है।

जानिए ! क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, साल 2021 में आयकर विभाग ने बेनामी संपत्ति के मामले में अजित पवार, उनके बेटे पार्थ पवार और पत्नी सुमित्रा पवार की संपत्ति सीज की थी। विभाग ने 7 अक्टूबर 2021 को विभिन्न कंपनियों पर छापेमारी के दौरान कुछ कागजात बरामद किए थे। उसका दावा था कि ये कागजात अजित परिवार और उनके परिवार की बेनामी संपत्तियों के थे।

बेनामी रोकथाम अपीलीय न्यायाधीकरण ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था। इसके बाद आयकर विभाग ने न्यायाधीकरण के फैसले के खिलाफ अपील की थी जिसे न्यायाधीकरण ने खारिज कर दिया।

महाराष्ट्र में एक बार फिर बनी भाजपा के नेतृत्व में महायुति की सरकार

महाराष्ट्र में एक बार फिर भाजपा के नेतृत्व में महायुति की सरकार बनी है। भाजपा के दिग्गज नेता देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली जबकि उनके साथ अजित पवार और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×