Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अनिल अंबानी को बड़ी राहत! कर्ज में डूबी इस कंपनी को खरीदने के लिए दो दिग्गज कंपनी मिल कर लगाएंगी बोली

पीरामल ग्रुप और ज्यूरिख इंश्योरेंस कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों…

05:02 AM Sep 26, 2022 IST | Desk Team

पीरामल ग्रुप और ज्यूरिख इंश्योरेंस कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों…

पीरामल ग्रुप और ज्यूरिख इंश्योरेंस कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की अनुषंगी रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए संयुक्त रूप से बोली लगाने की योजना बना रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि अधिग्रहण के लिए प्रस्तावित इस विशेष प्रयोजन इकाई में पिरामल समूह और ज्यूरिख इंश्योरेंस दोनों की आधी-आधी हिस्सेदारी हो सकती है। दोनों कंपनियों ने रिलायंस कैपिटल के सामान्य बीमा कारोबार के लिए अगस्त में गैर-बाध्यकारी निविदाएं जमा की थीं।
ज्यूरिख इंश्योरेंस ने कहा कि उसने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी में हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए एक अलग पेशकश भी की है, जो ऋण समाधान प्रक्रिया से गुजर रही है। हालांकि, इसने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के अधिग्रहण के लिए पिरामल समूह के साथ संभावित उद्यम के बारे में कोई संकेत नहीं दिया। वहीं, इस विषय पर भेजे गए ईमेल का भी पिरामल एंटरप्राइजेज ने कोई जवाब नहीं दिया।
यदि प्रस्तावित संयुक्त उद्यम एक सफल समाधान आवेदक बन जाता है, तो यह भारत के सामान्य बीमा व्यवसाय में ज्यूरिख इंश्योरेंस के प्रवेश को चिह्नित करेगा। सूत्रों के मुताबिक रिलायंस जनरल इंश्योरेंस की वैल्यूएशन करीब 9,450 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

Advertisement
Advertisement
Next Article