Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

IT ट्रिब्यूनल से कांग्रेस को बड़ी राहत, पार्टी के खातों से हटाया गया फ्रीज

09:48 PM Feb 16, 2024 IST | Rakesh Kumar

आज कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस पार्टी के कई बैंक अकाउंट्स को फ्रीज कर दिया गया। जिसे लेकर कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने केंद्र सरकार पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गंभीर आरोप लगाए थे।

 Highlights 

कांग्रेस के खातों से हटा बैन

वहीं, अब पूर्व राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा कि INC इंडिया अब अपने खातों को आईटी विभाग के ग्रहणाधिकार के साथ संचालित कर सकता है। ये निर्देश माननीय आईटीएटी दिल्ली द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने आगे लिखा कि अंतरिम राहत की प्रार्थना पर बुधवार को सुनवाई होगी।

तानाशाही के सामने नहीं झुकेंगे- राहुल गांधी

वहीं, केंद्र सरकार पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने कहा डरो मत मोदी जी, कांग्रेस धन की ताकत का नहीं, जन की ताकत का नाम है। हम तानाशाही के सामने न कभी झुके हैं, न झुकेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement
Next Article