Yes Bank के सह-संस्थापक राणा कपूर को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत, 2022 में ईडी ने किया था गिरफ्तार
दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को यस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को 466.51 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मामला दर्ज किया था।
02:08 PM Nov 25, 2022 IST | Desk Team
Advertisement
दिल्ली उच्च न्यायालय नें येस बैंक के सह-संस्थापक राणा कपूर को जमानत दे दी है। ईडी ने कपूर को 2020 में मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया था। मिली जानकारी के मुताबिक येस बैंक के फाउंडर ने 466.51 का अवैध रूप से धन का संचाल किया था। कुछ ही दिन पहले राणा कपूर ने जमानत के लिए याचिका दायर की थी।
Advertisement

आपकों बता दें कि इससे पहले ट्रायल कोर्ट ने 15 सह-आरोपियों को जमानत दी थी, जबकि कपूर को जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। निचली अदालत में ईडी ने इस आधार पर जमानत का विरोध किया कि अपराध की आय के सृजन में कपूर का हाथ था। कपूर के पार्टर और येस बैंक के हिस्सेदार अशोक कपूर की 2008 में मुबंई हमलों में मौत हो गई थी।
जनता के धन का हेरफेर का चल रहा आरोप
Advertisement

राणा ने तर्क दिया कि चूंकि चार्जशीट पहले ही दायर की जा चुकी है, इसलिए उन्हें हिरासत में रखनी से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।राणा पर आरोप है कि 2017 से 2019 की अवधि के दौरान उसने जनता के धन की हेराफेरी की, इससे यस बैंक को 466.51 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
Advertisement