W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे अगला चुनाव

07:08 PM Oct 21, 2023 IST | Prateek Mishra
बिहार कांग्रेस अध्यक्ष का बड़ा बयान  कहा  तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे अगला चुनाव
Advertisement

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अगला चुनाव राजद नेता तेजस्वी यादव
के नेतृत्व में लड़ेंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए इशारों ही इशारों में राजद के नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी बता दिया। नीतीश ने तेजस्वी के कंधे पर हाथ रखकर कहा कि यह हमारा बच्चा है और सबकुछ है। हम साथ मिलकर काम करते हैं।

इस बयान को लेकर जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह बयान कोई पहली बार नहीं आया है। नीतीश कुमार पहले भी इस तरह का बयान दे चुके हैं। नीतीश कमार पहले भी कह चुके हैं कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के ही नेतृत्व में होगा। सिंह ने कहा कि पिछले चुनाव में नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ थे तब भी कांग्रेस ने तेजस्वी यादव के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री मानकर चुनाव लड़ा था।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
Advertisement
×