Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bigg Boss 16 Contestant: बिग बॉस 16 के पहले कंटेस्टेंट बने मुनव्वर फारुकी!

आइए जानते है मुनव्वर के शो में शामिल होने की खबर में कितनी सच्चाई है।

03:59 PM Jul 16, 2022 IST | Desk Team

आइए जानते है मुनव्वर के शो में शामिल होने की खबर में कितनी सच्चाई है।

लॉकअप शो के कंटेस्टेंट और
विनर मुनव्वर फारुकी इन दिनों चर्चे में है। दरअसल खबर ये है कि मुनव्वर अब सलमान
खान के शो बिग बॉस 16 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होंगे। इससे पहले बिग बॉस सलमान
खान के फीस की वजह से चर्चे में बना था। बिग बॉस के हर सीजन को दर्शकों ने भरपूर
प्यार दिया है। आइए जानते है मुनव्वर के शो में शामिल होने की खबरों में कितनी
सच्चाई है।

Advertisement

टीवी के कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस को लेकर हमेशा ही फैंस
में एक्साइटमेंट बनी रहती है।
शो का हर सीजन धमाकेदार ही
रहा है जिसकी वजह एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट ही रहे हैं। वहीं, बात मुनव्वर फारुकी
करें तो वो हमोशा से विवादों में घिरे रहे है। मुनव्वर स्टैंडअप कॉमेडियन है। एक
विवादित बयान की वजह से मुनव्वर जेल भी जा चुके है। जिसके बाद मुनव्वर न्यूज में
बने रहते थे। हाल ही में मुनव्वर कंगना के शो लॉकअप में भी नजर आए थे। जिसके बाद
से इनकी पॉप्यूलैरिटी और भी बढ़ गई है।

बिग बॉस 16 को लेकर बहुत से
नाम सामने आ रहे थे। लेकिन अब खबरों की मानें तो मुनव्वर जल्द ही सलमान के शो में
नजर आएंगे। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसकी कोई भी घोषणा नहीं की गई है। एक मीडिया
रिपोर्ट की माने तो मुनव्वर को बिग बॉस 16 के
लिए कंफर्म कर लिया गया है और इसी के साथ वे इस सीजन के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन
भी गए हैं।

आपको बता दें कि
मुनव्वर खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आने वाले थे। हालांकि कुछ दिक्कतों के चलते
मुनव्वर शो में शामिल नहीं हो सके। जिसके बाद मुनव्वर
 सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इसकी
जानकारी खुद देते हुए फैंस से माफी भी मांगे थे।

मुनव्वर के अलावा शो में र्जुन बिजलानी, मुनव्वर फारूकी, शिवम शर्मा, पूनम पांडे, अजमा फल्लाह, फैजल शेख, जन्नत जुबैर, मुनमुन दत्ता, टीना दत्ता, जैद दरबार, बसीर अली, आरूषी दत्ता, केविन अल्मासिफर, कैट क्रिस्टियन
के नाम भी सामने आ रहे हैं।

Advertisement
Next Article