Bigg Boss 16: साजिद खान पर सोना महापात्रा ने साधा निशाना, जावेद और फरहान अख्तर पर भी उठाएं सवाल
साजिद खान के एंट्री ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। बता दें कि साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के दौरान कई महिलाओं ने गभीर आरोप लगाए थे। यहीं वजह है कि साजिद की एंट्री से विवाद बढ़ गया है। अब इस मामले पर सिंगर सोना महापात्रा ने अपनी नाराजगी जताई है।
टीवी के कंट्रोवर्सियल शो बिग बॉस 16 का आगाज हो
चुका है। बिग बॉस और विवादों का पुराना रिश्ता है। लेकिन इस बार शो के शुरु होते
ही विवाद भी शुरु हो गया है। ये विवाद बिग बॉस के घर के अंदर नहीं बल्कि बाहर हो
रहा है। शो में फिल्ममेकर साजिद खान भी नजर आ रहे हैं। साजिद खान के एंट्री ने
सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया है। बता दें कि साजिद खान पर मीटू मूवमेंट के दौरान
कई महिलाओं ने गभीर आरोप लगाए थे। यहीं वजह है कि साजिद की एंट्री से विवाद बढ़
गया है। अब इस मामले पर सिंगर सोना महापात्रा ने अपनी नाराजगी जताई है।
बॉलीवुड की फेमस सिंगर सोना
महापात्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। सिंगर बहुत से विवाद का हिस्सा भी
रही हैं। अपनी बेबाकी की वजह से एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता
है। अब सोना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर साजिद खान को लेकर गुस्सा जाहिर किया है।
सोना ने साजिद के साथ-साथ अनु मलिक और कैलाश खेर पर भी निशाना साधा है।
सिंगर ने ट्वीट करते हुए
लिखा कि, “ये साजिद खान हैं,
जो एक टीवी रियलिटी शो में आए हैं। एक अनु मलिक
हैं, जो बच्चों का म्यूजिक
रियलिटी शो जज कर रहे हैं। कैलाश खेर टीवी पर सेलिब्रिटी जज हैं। इन सब पर मीटू के
दौरान कई महिलाओं ने आरोप लगाए थे। भारतीय टीवी चैनल्स, अधिकारी सच में भ्रष्ट और दुखी हैं।”
सोना सिर्फ यहीं नहीं
रुकी आगे सिंगर ने संगीतकार जावेद अख्तर को टैग करते हुए लिखा कि, प्रिय जावेद
अख्तर, मैं आपको भारतीय फिल्म उद्योग के एक अनुभवी, नारीवादी और विचारशील नेता के रूप में जानती हूं? आप इन सभी पुरुषों के बारे में इन सभी वर्षों में चुप रहना चुनते हैं, जिन्हें आप बहुत अच्छी तरह से जानते हैं, व्यक्तिगत रूप से, मुझे दुख होता है और मेरा दिल टूट जाता है। परोपकार अपने घर से ही प्रारंभ
होता है।
सोना ने इसके साथ-साथ
एक्टर फरहान अख्तर को भी टैग करते हुए लिखा कि, प्रिय फरहान अख्तर, आप MARD नामक एक संगठन के सामने हैं। यह आदमी – और कई
अन्य लोग आपको व्यक्तिगत रूप से जानते हैं। बोलो, खड़े हो जाओ जब यह
सुविधाजनक हो या ‘हमारे कारण‘ के लिए पुण्य संकेत का
भुगतान करता है अभी नहीं? परोपकार अपने घर से ही प्रारंभ होता है।
इसके साथ ही सोना ने इसे टीआरपी
का खेल बताते हुए कहा कि, ये सब टीआरपी के लिए होता है और उन्हें यकीन है कि मुफ्त
में पब्लिसिटी मिलने से मार्केटिंग और क्रिएटिव टीम हंस रही होंगी।