For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

शुरू हो गई Bigg Boss 19 की गेम प्लानिंग, मेकर्स ने इस एक्टर को किया अप्रोच!

10:14 AM Jul 13, 2025 IST | Yashika Jandwani
शुरू हो गई bigg boss 19 की गेम प्लानिंग  मेकर्स ने इस एक्टर को किया अप्रोच

टेलीविजन का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) एक बार फिर चर्चा में है। हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान (Salman Khan) इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे और फैंस को इस सीजन का बेसब्री से इंतजार है। ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19)को लेकर पहले ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है और अब शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है।

शो के लिए शुरू हो गई कंटेस्टेंट्स की तलाश

शो के मेकर्स हर साल की तरह इस बार भी एंटरटेनमेंट, ड्रामा और विवादों से भरपूर कंटेस्टेंट्स की तलाश कर रहे हैं। कई सेलेब्रिटीज से बात की जा रही है और सोशल मीडिया पर कुछ नाम भी लीक हो चुके हैं। अब शो की अप्रोच लिस्ट में एक और बड़ा नाम जुड़ गया है – और वो हैं टीवी और फिल्म एक्टर करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)।

karan singh grover

करण सिंह ग्रोवर को मिला बिग बॉस 19 का ऑफर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिग बॉस से जुड़े अपडेट्स शेयर करने वाले इंस्टाग्राम पेज biggboss.tazakhabar ने खुलासा किया है कि करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के लिए अप्रोच किया गया है। खबर है कि मेकर्स और करण के बीच बातचीत भी शुरू हो चुकी है। हालांकि, अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

क्यों खास है करण सिंह ग्रोवर की एंट्री?

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) टेलीविजन का जाना-पहचाना चेहरा हैं। उन्होंने ‘दिल मिल गए’, ‘क़ुबूल है’, और ‘कसौटी ज़िंदगी की 2’ जैसे हिट शोज़ में काम किया है। करण की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और वो अपनी डैशिंग पर्सनैलिटी के लिए भी जाने जाते हैं। इतना ही नहीं, करण की पर्सनल लाइफ भी काफी लाइमलाइट में रही है। वो बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के पति हैं, और दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। अगर करण इस शो का हिस्सा बनते हैं, तो यह शो के लिए एक बड़ा हाइलाइट हो सकता है।

karan singh grover 1

फैंस के रिएक्शन

जैसे ही करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) का नाम सामने आया, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आने लगीं। कई यूजर्स ने लिखा कि अगर करण शो में आते हैं तो शो में और भी मजा आएगा। कुछ ने कहा कि अब तक सामने आए सभी नाम दमदार हैं और यह सीजन वाकई हिट होने वाला है।

अगस्त के अंत में हो सकता है प्रीमियर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19)  का प्रीमियर अगस्त के आखिरी हफ्ते में हो सकता है। हालांकि, अब तक चैनल की ओर से कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन जिस रफ्तार से कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जा रहा है, उससे साफ है कि शो की तैयारी ज़ोरों पर है।

क्या करण सिंह ग्रोवर होंगे इस सीजन के गेम चेंजर?

करण की एंट्री से शो में ग्लैमर, विवाद और स्ट्रॉन्ग गेम स्ट्रैटेजी की पूरी उम्मीद है। वो न सिर्फ दर्शकों को एंटरटेन करेंगे, बल्कि अपने शांत लेकिन प्रभावशाली स्वभाव से घर के अंदर एक मजबूत कंटेस्टेंट साबित हो सकते हैं।

karan singh grover 2

क्या करण बनेंगे बिग बॉस का हिस्सा?

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) से जुड़ी यह खबर वाकई में फैंस के लिए बड़ी है। अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या करण सिंह ग्रोवर इस बार शो का हिस्सा बनेंगे? क्या उनकी एंट्री शो की टीआरपी को और ऊपर ले जाएगी?

ये भी पढ़ें: Bigg Boss फेम Abdu Rozik को दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट, लगा ये गंभीर आरोप!

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yashika Jandwani

View all posts

Advertisement
×