Bigg Boss19 Contestants Net Worth: बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट की नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Bigg Boss 19 Contestants Net Worth: बिग बॉस 19 का फाइनली आगाज हो गया है। बीते दिन इस मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो का ग्रैंड प्रीमियर था। शो के होस्ट सलमान खान ने एक-एक कर इस बार के 16 कंटेस्टेंट से दुनिया को इंट्रोड्यूस कराया। इस बार बिग बॉस के घर में टीवी स्टार्स से लेकर सिंगर्स और सोशल मीडिया इँफ्लूएंसर्स तक बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे हैं। इनमें अशनूर कौर से लेकर अवेज दरबार, अमान मलिक और अनुपमा फेम गौरव खन्ना शामिल हैं। वहीं शो के लॉन्च होते हे ही ये जानने के लिए भी हर कोई बेताब है कि कि इस बार का हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट कौन है। चलिए आपको बताते है बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट की नेटवर्थ:
Bigg Boss 19 Contestants Net Worth:
1. Awez Darbar
कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया स्टार, आवेज़ संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3 करोड़ से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं और वे अपने ज़बरदस्त डांस वीडियोज़ के लिए जाने जाते हैं। नेटवर्थ की बात करें तो रिपब्लिक वर्ल्ड की रिपोर्ट के अनुसार अवेज 12 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। सोशल मीडिया के साथ-साथ अवेज ब्रांड्स से भी मोटा पैसा कमाते हैं।

2. Nagma Mirajkar
एक प्रमुख ब्यूटी इन्फ्लुएंसर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर, नगमा मिराजकर के इंस्टाग्राम पर 8 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं। उन्होंने लंदन फैशन वीक में भारतीय फैशन का प्रतिनिधित्व किया है और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड की शीर्ष हस्तियों के साथ सहयोग किया है। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल कंटेंट बनाने के लिए मशहूर नगमा मिराजकर की संपत्ति लगभग 10 करोड़ रुपए है।

3. Gaurav Khanna
गौरव की नेटवर्थ लगभग 8 करोड़ रुपये है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित सेलिब्रिटी मास्टरशेफ से उन्होंने हर हफ्ते लगभग 2.5 लाख रुपये फीस वसूली थी। गौरव अपनी पत्नी के साथ मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहते हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने घर की झलकियाँ शेयर करते रहते हैं। उनके पास एक रेड कलर की ऑडी A6 और एक ग्रीन कलर की रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 बाइक है। गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा को लगभग 21 लाख रुपये की एक मिड-साइज़ SUV देकर भी सरप्राइज दिया था।

4. Mridul Tiwari
खबरों की मानें तो मृदुल तिवारी के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी और 12 लग्जरी कारें हैं। वहीं मृदुल तिवारी की दो बहनें है जिनका नाम मनीषा शर्मा और प्रगति तिवारी है जो कि खुद भी एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर हैं।

5. Amaal Malik
अनु मलिक के भतीजे डब्बू मलिक के बेटे और अरमान मलिक के भाई अमाल मलिक सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हैं। उनकी संपत्ति लगभग 37.5 करोड़ रुपए है।

6. Kunickaa Sadanand
उनकी कुल संपत्ति के बारे में विस्तृत जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं दी गई है। हालाँकि, एक अनुभवी अभिनेत्री के रूप में उनके लंबे करियर और एक वकील व व्यवसायी के रूप में उनके प्रयासों को देखते हुए, यह मानना सुरक्षित है कि उन्होंने एक बड़ा पेशेवर पोर्टफोलियो बनाया है। उनकी शैक्षणिक योग्यताओं में मुंबई विश्वविद्यालय से कानून की कई डिग्रियाँ शामिल है।

7. Neelam Giri
मीडिया रिपोर्ट कि माने तो नीलम गिरी की कुल नेटवर्थ 80-90 लाख रूपए के करीब है। तो वहीं उनकी सलाना इनकम 6-7 लाख रूपए के करीब है।

8. Farhana Bhat
फरहाना भट्ट ने भी कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली है। हालांकि, उनकी नेट वर्थ की जानकारी पब्लिकली उपलब्ध नहीं है।

9. Pranit More
'बाप को मत सिखा' जैसे शोज के लिए मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणीत मोरे की संपत्ति 4.3 करोड़ रुपए आंकी जाती है।

10. Natalia Janoszek
पोलिश अभिनेत्री नतालिया जानोसज़ेक लगभग ₹125 करोड़ की प्रभावशाली संपत्ति के साथ इस सूची में शीर्ष पर हैं। उन्हें चिकन करी लॉ, हाउसफुल 5, द स्विंग ऑफ़ थिंग्स और 365 डेज़ जैसी फ़िल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है।

11. Abhishek Bajaj
टेलीविजन और फिल्म दोनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने वाले अभिनेता, अभिषेक बजाज, टाइगर श्रॉफ के साथ "स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2" में अपनी भूमिका के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत लोकप्रिय टीवी धारावाहिकों से की थी और अब बॉलीवुड में धूम मचा रहे हैं।

12. Baseer Ali
स्प्लिट्स विला सीजन 10 के विजेता और 'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर बसीर अली तकरीबन 21.8 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं।

13. Nehal Chudasma
मॉडल और पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया नेहल चुडासमा की अनुमानित संपत्ति लगभग ₹1 करोड़ है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और मॉडलिंग और फ़ैशन के क्षेत्र में काम करना जारी रखा है। सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रसिद्धि के साथ-साथ, वह फ़िटनेस और लाइफस्टाइल ब्रांड्स के साथ भी काम करती हैं।

14. Tanya Mittal
तान्या हर महीने अपनी कंपनी और एडवरटाइजिंग से 6 लाख रुपए की कमाई करती हैं। साथ ही कहा जाता है कि वो 2 करोड़ की मालकिन हैं। उन्होंने अपने इंस्टा बायो में लिखा है कि वो सबसे कम उम्र की करोड़पति हैं।

15. Ashnoor Kaur
अशनूर कौर ने बेहद कम उम्र में ही पैसे कमाने शुरू कर दिये थे। ऐसे में वह 21 वर्ष की उम्र में ही करोड़पति बन चुकी हैं। अशनूर कौर के नेटवर्थ की बात करें तो वह करीब 7 से 10 करोड़ रुपये की मालकीन हैं।

16. Zeishan Quadari
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जीशान कादरी की कुल नेटवर्थ 1 मिलियन के करीब है।
Also Read: Bigg Boss 19 Grand Premiere: कौन है वो कंटेस्टेंट जिसने आते ही जीता ‘Green Flag’ का खिताब?