Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bigg Boss फेम Abdu Rozik को दुबई पुलिस ने किया अरेस्ट, लगा ये गंभीर आरोप!

10:00 AM Jul 13, 2025 IST | Yashika Jandwani

सोशल मीडिया पर अपनी क्यूटनेस और हाजिरजवाबी के लिए मशहूर ‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) फेम अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) इस वक्त एक बड़ी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब्दू को दुबई पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक पूरी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि खुद उनकी मैनेजमेंट कंपनी ने की है।

मैनेजमेंट ने क्या कहा

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) की टीम ने दुबई के पॉपुलर न्यूज पोर्टल ‘खलीज टाइम्स’ को दिए बयान में इस बात की पुष्टि की है कि उन्हें दुबई में हिरासत में लिया गया है। हालांकि, उन्होंने चोरी के आरोपों से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी साझा नहीं की है। टीम ने कहा, “हम फिलहाल इतना ही कह सकते हैं कि अब्दू को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले पर फिलहाल कोई और जानकारी देना संभव नहीं है।”

Advertisement

चोरी का आरोप

इस वक्त यह स्पष्ट नहीं है कि अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) पर किस चीज की चोरी का आरोप है और घटना कब और कहां हुई। न ही यह जानकारी सामने आई है कि शिकायतकर्ता कौन है या पुलिस को किन सबूतों के आधार पर कार्रवाई करनी पड़ी। ऐसे में अब्दू के फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर चेहरा हैं। इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जो उनकी हर पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उनकी फनी रील्स, गानों पर डांस और मजेदार कॉन्टेंट अक्सर वायरल होते रहते हैं। लेकिन इस बार अब्दू किसी फनी वीडियो या दिल जीतने वाले अंदाज की वजह से नहीं, बल्कि एक कानूनी विवाद की वजह से चर्चा में आ गए हैं।

फैंस को नहीं हो रहा यकीन

अब्दू की गिरफ्तारी की खबर जैसे ही सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। कई लोगों ने इस खबर पर हैरानी जताते हुए सवाल उठाया कि आखिर अब्दू (Abdu Rozik) ऐसा कैसे कर सकते हैं? कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं तो कुछ ने चिंता जताते हुए जल्द से जल्द सच सामने आने की उम्मीद जताई है।

अब्दू का प्रोफाइल

बताते चलें कि अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ताजिकिस्तान से ताल्लुक रखते हैं और वो दुनिया के सबसे छोटे सिंगर माने जाते हैं। उन्होंने भारत में भी ‘बिग बॉस 16’ से जबरदस्त पॉपुलैरिटी हासिल की थी। अपने चुलबुले अंदाज, मासूमियत और अजीबो-गरीब डांस स्टेप्स की वजह से वो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के बीच फेमस हो गए थे।

फैंस कर रहें दुआ

फिलहाल अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) के अरेस्ट से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है और उनकी मैनेजमेंट टीम ने भी फिलहाल चुप्पी साध रखी है। अब सभी की नजरें पुलिस की जांच और आने वाले अधिकारिक अपडेट्स पर टिकी हुई हैं। फैंस यही दुआ कर रहे हैं कि अब्दू इस मुसीबत से जल्द बाहर निकलें और सच सामने आए।

ये भी पढ़ें: Ashish Chanchlani का Elli AvRam संग पक्का हुआ रिश्ता? फैंस ने दी बधाई

Advertisement
Next Article