बिग बॉस फेम प्रिया मालिक ने बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, क्या आपने देखी कपल की वेडिंग पिक्चर्स ?
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस प्रिया मालिक को लेकर इस वक़्त एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आ रही है। ये तो हम आपको पहले ही बता चुके थे कि प्रिया जल्द ही शादी करने वाली है, लेकिन अब एक्ट्रेस की शादी की फोटोज भी सामने आ गई है। जी हां, प्रिया मालिक दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं।
04:44 PM Oct 10, 2022 IST | Desk Team
बिग बॉस फेम एक्ट्रेस प्रिया मालिक को लेकर इस वक़्त एक बड़ी गुड न्यूज़ सामने आ रही है। ये तो हम आपको पहले ही बता चुके थे कि प्रिया जल्द ही शादी करने वाली है, लेकिन अब एक्ट्रेस की शादी की फोटोज भी सामने आ गई है। जी हां, प्रिया मालिक दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं।
एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी के साथ 9 अक्टूबर को दिल्ली में सात फेरे लिए। वही अब इन दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आपको बता दे, इस कपल ने सगाई के करीब 3 साल बाद शादी रचाई है।
वही शादी के लुक की बात करे तो एक्ट्रेस लाइट पिंक कलर के लहंगे में नजर आई। इसपर उन्होंने गोल्डन कलर की ज्वैलरी कैरी की। साथ ही हाथों में लाल चूड़ा और कलीरें ने उनके लुक को और भी खास बना दिया। उनके विंटेज ब्राइडल लुक ने फैंस को इम्प्रेस कर दिया। वहीं दुल्हे बने करण ने ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी, जिसपर उन्होंने पिंक कलर की पगड़ी कैरी की। दोनों अपनी शादी मे बेहद ही प्यारे लगे।
दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारा में शादी की रस्मे निभाई। वही, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये कपल मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देगा। आपको याद दिला दे ये प्रिया की ये दूसरी शादी है। दरअसल, 2018 में उनका तलाक हो गया था। लेकिन अब उन्होंने अपनी ज़िन्दगी की एक नई शुरुवात की है।
फैंस और सारे सेलेब्स अब इन्हे शादी की बधाइयाँ दे रहे है। सबको इस कपल का वेडिंग लुक खूब पसंद आ रहा है। अब सबको बस इनकी रिसेप्शन पार्टी का ही इंतज़ार है।
Advertisement
Advertisement