For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: बेगूसराय में डूबने से छात्र समेत 3 लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

12:12 AM Aug 20, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
bihar  बेगूसराय में डूबने से छात्र समेत 3 लोगों की मौत  परिजनों में मचा कोहराम

Bihar: बिहार के बेगूसराय में सोमवार को तीन अलग-अलग जगह डूबने से तीन लोगों की मौत हो गयी। डूबने वालों में एक वार्ड सदस्य, एक मजदूर और एक छात्र शामिल है। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, रक्षाबंधन वालों दिन परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी। शव निकलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

खोरमपुर घाट में डूबने से हुई मौत

पहली घटना खोरमपुर घाट पर पानी में डूबे मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के 32 वर्षीय चंदर कुमार के रूप में हुई है। मजदूर चंदन रिफाइनरी परियोजना में प्राइवेट मजदूर के रूप में काम करता था। और उससे ही अपने परिवार वालों का पालन-पोषण करता था। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, स्थानीय लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

बाढ़ के पानी में मिला शव

दूसरी घटना शाम्हो थाना क्षेत्र की है। रविवार को खेत में गए वार्ड सदस्य का शव सोमवार को बरामद किया हुआ। मृतक की पहचना सलहा सैदपुर बरारी पंचायत-2 स्थित वार्ड संख्या-13 के सदस्य छट्ठू बिंद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, छट्ठू बिंद रविवार को खेत देखने गया था, लेकिन राम में वह वापस नहीं लौटा। आज जब लोगों ने खोजबीन की तो शव बाढ़ के पानी में तैरता हुआ मिला। शव के मिलने से परिवार में शोक की लहर।

गहरे पानी में जाने से हुई मौत

तीसरी घटना तेयाय थाना क्षेत्र के बसही गांव की है। यहां समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के गंगोली गांव निवासी राम कुमार महतो का 16 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार 9वीं क्लास का छात्र था और गंगा में नहाने के लिए बसही घाट स्थित बलान नदी में गया था। नहाने के दौरान राम कुमार का पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया जिससे उसकी मौत हो गई।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×