Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार : पैगंबर मोहम्मद विवाद में नूपुर शर्मा, नवीन जिंदल, यति नरसिंहानंद के खिलाफ अदालत में अर्जी

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर विवादों में घिरी भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ शुक्रवार को जिले की एक अदालत में अर्जी दी गई है

04:56 PM Jun 10, 2022 IST | Desk Team

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर विवादों में घिरी भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ शुक्रवार को जिले की एक अदालत में अर्जी दी गई है

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर विवादों में घिरी भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के खिलाफ शुक्रवार को बिहार की एक अदालत में अर्जी दी गई है।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सामाजिक कार्यकर्ता एम. राजू नैयर द्वारा दी गई अर्जी में नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के साथ स्वामी यति नरसिंहानंद, जिनका इसी तरह का भड़काऊ बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, का नाम भी सहआरोपी के रूप में दिया गया है।नैयर के वकील मनोज सिंह के माध्यम से दायर उक्त याचिका में आरोप लगाया गया है कि शर्मा, जिंदल और नरसिंहानंद के बयान से सांप्रदायिक हिंसा भड़क सकती है।भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का अनुरोध करने वाली उक्त याचिका पर 21 जून को सुनवाई होने की संभावना है।
Advertisement
जानिए किस मामले को लेकर दी गई अर्जी 
शर्मा ने ज्ञानवापी विवाद पर एक टीवी चर्चा के दौरान पैगंबर के बारे में कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिया था और जिंदल ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट की थी। दोनों नेताओं को उनकी पार्टी ने निलंबित कर दिया है, वहीं कई इस्लामी देशों ने उनके बयानों पर आपत्ति जतायी है।दोनों नेताओं के खिलाफ दिल्ली और मुंबई में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।नरसिंहानंद औपचारिक रूप से भाजपा से नहीं जुड़े हैं। उन्हें इस साल की शुरुआत में एक सार्वजनिक समारोह में मुसलमानों और महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था।पैगंबर पर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी के संबंध में दिल्ली में दर्ज एक प्राथमिकी में वह भी नामजद हैं।
Advertisement
Next Article