Bihar Assembly Monsoon Session 2025: मानसून सत्र शुरू होते ही क्यों हुआ स्थगित? विपक्ष ने किस मुद्दे पर सरकार को घेरा
Bihar Assembly Monsoon Session 2025: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्षी नेताओं ने मतदाता सूची की गहन जांच को लेकर विधानसभा के अंदर और बाहर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे। कल यानी मंगलवार तक सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई है। यह सत्र अगले पांच दिनों तक चलेगा।
विपक्ष ने उठाए सवाल
विपक्ष का आरोप है कि मतदाता पुनरीक्षण के नाम पर मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। Bihar Assembly Monsoon Session 2025 सदन की कार्यवाही शुरू होने के पहले विधानमंडल परिसर में विपक्षी सदस्यों ने इस मुद्दे को लेकर हंगामा किया। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन एकदम जायज है और यह विरोध चलता रहेगा।
चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से NDA की सरकार में जनता के मुद्दे को अलग कर दिया जा रहा है. चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है, लेकिन वह एनडीए के इशारे पर काम कर रही है। Bihar Assembly Monsoon लोकतंत्र खतरे में है। जिस देश का लोकतंत्र खतरे में हो उस देश का क्या हाल होगा? उन्होंने मीडिया को भी इसको लेकर सजग होने की बात कही।
Bihar Assembly Monsoon Session पर क्या है कांग्रेस का बयान?
इधर, कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि सदन के अंदर एसआईआर का विरोध होगा। भ्रष्टाचार, लॉ एंड ऑर्डर और मतदाता पुनरीक्षण का मुद्दा अहम है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि यहां गुंडाराज कायम है। सरकार फ्रस्ट्रेशन में है। मतदाता पुनरीक्षण का मुख्य मुद्दा है। सरकार इन सभी मुद्दों पर सदन में विस्तृत चर्चा करवाए।
राजद ने किया विरोध
Bihar Assembly Monsoon: राजद विधायक सतीश दास ने बिहार सरकार के मंत्री और भाजपा नेता जीवेश मिश्रा के बर्खास्तगी को लेकर एक अलग तरीके से विरोध किया। वे अपने गले में दवाइयों का माला डालकर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के मंत्री जीवेश मिश्रा को राजस्थान के कोर्ट ने नकली दवाई का दोषी पाया है। वह नकली दवाई का कारोबार करते हैं और ऐसे मंत्री को अभी तक 20 दिन के बाद भी बर्खास्त नहीं किया गया है, जो मौत के सौदागर हैं। उल्लेखनीय है कि विधानमंडल का मानसून सत्र शुक्रवार तक चलना है। इस सत्र के काफी हंगामेदार होने की संभावना है।
साल के अंत में चुनाव
इस साल के अंत में बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी 243 सीटों पर चुनाव होंगे। NDA और इंडिया महागठबंधन और जनसुराज में आर पार का महामुकाबला है। सभी राजनीतिक दल चुनावी मैदान में उतरने के लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। लोगों के बीच जा कर उन्हें चुनाव में जीत दिलाने के लिए अभी से अपील करना भी शुरू कर दिए हैं। अब देखना यह है कि चुनाव परिणाम किसके पक्ष में आते हैं।
Read Also: Bangladesh Plane Crash: ढाका में बड़ा विमान हादसा, स्कूल पर गिरा एयर क्राफट