For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar BJP के सह प्रभारी Sunil Ojha का निधन, प्रधानमंत्री Narendra Modi के थे करीबी

04:49 PM Nov 29, 2023 IST | R.N. Mishra
bihar bjp के सह प्रभारी sunil ojha का निधन  प्रधानमंत्री narendra modi के थे करीबी

Bihar BJP के सह प्रभारी और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील ओझा का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया है। दुःख व्यक्त करते हुए गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

HighlightsPoints
भाजपा नेता सुनील ओझा का दिल्ली में निधन
बिहार भाजपा के सह प्रभारी थे सुनील ओझा
गृहमंत्री, भाजप अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने दुःख व्यक्त किया

गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जताया शोक
सुनील ओझा (Sunil Ojha) उत्तर प्रदेश भाजपा के भी सह प्रभारी रह चुके हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, भाजपा के वरिष्ठ नेता और बिहार के सह-प्रभारी सुनील ओझा के आकस्मिक निधन की सूचना अत्यंत दुःखद है। सुनील भाई ने पूरी कर्मठता से संगठन के विभिन्न दायित्वों को निभाया। अपनी सादगी और संगठन निष्ठा के लिए वे सदैव हमारी स्मृति में रहेंगे। ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा-बीजेपी अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा(JP Nadda) ने उनके निधन पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार भाजपा के सह-प्रभारी सुनील ओझा का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है। ओझा का संपूर्ण जीवन जनसेवा व संगठन को समर्पित रहा। उनका जाना भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिजनों के प्रति गहन संवेदना प्रकट करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।

भाजपा नेता सुनील ओझा मूल रूप से गुजरात (Gujrat) के रहने वाले थे। माना जाता है उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के करीबी नेताओं में माना जाता था। सुनील ओझा उत्तर प्रदेश से बिहार का सह प्रभारी बनाया गया था।

Murder In Bihar: लखीसराय में एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Akshara Singh: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने शुरू की राजनीतिक पारी, इस Party से लड़ सकती हैं चुनाव

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

R.N. Mishra

View all posts

I am a journalist and digital content creator in Punjab Kesari

Advertisement
×