Bihar Board 10th Result 2022: बिहार बोर्ड मैट्रिक के रिजल्ट हुए घोषित, शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित होने वाली मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 का परिणाम गुरुवार दोपहर को जारी हो चुका है।
03:32 PM Mar 31, 2022 IST | Desk Team
बिहार के छात्र 10 वी क्लास के रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुक थे क्योंकि यह कठिन समय का पल उन बच्चों का भविष्य का सवारता हैं। हालांकि, बिहार बोर्ड मैर्टिक परीक्षाफल (Bihar Board 10th result 2022) की घोषणा आज दोपहर 3 बजे अपने निर्धारित समय के अनुसार कर दी गई है। इस बात की जानकारी राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने नतीजों से साथ की हैं।
Advertisement
परिक्षा का परिणाम शिक्षा मंत्री के द्वारा किया गया घोषित
बिहार बोर्ड से प्राप्त अपडेट के अनुसार मैट्रिक परीक्षाफल घोषणा अब दोपहर 1
बजे नहीं बल्कि दोपहर 3 बजे की जाएगी। छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपने रोल
नंबर व अन्य विवरण भरकर सबमिट करने से पहले दोबारा चेक कर लेना चाहिए, ताकि
परिणाम एक ही बार में देख सकें।
जानकारी के मुताबिक, समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि परीक्षा परिणाम बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी द्वारा जारी किया जाएगा। इस मौके पर विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार भी उपस्थित रहेंगे।मैट्रिक की परीक्षा परीक्षा 17 फरवरी से 24 फरवरी के बीच आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में इस साल कुल 16 लाख 48 हजार 894 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमे 8,42,189 छात्र और 8,06,705 छात्राएं हैं। परीक्षा के लिए राज्यभर में 1525 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
परिणाम जल्द ही घोषित किये जाएंगे
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समिति इस साल 35 दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। पिछले साल परीक्षा परिणाम पांच अप्रैल को जारी किया गया था।कोरोना के कारण 2020 और 2021 में परीक्षा परिणाम जारी करने में देरी हुई थी। इससे पहले समिति इस साल 12 वी के परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है।