Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar Board: 1 मिनट की देरी से छूटा 12वीं के छात्रों का छूटा पेपर, किया हंगामा

03:39 PM Feb 01, 2024 IST | NAMITA DIXIT

आज से बिहार (Bihar) बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षा 2024 शुरू चुकी है। सालभर से बोर्ड परीक्षा की जीतोड़ मेहनत कर रहे 10वीं और 12वीं क्लास के के छात्रों के लिए इम्तिहान की घड़ी है। बता दें राज्य के लाखों छात्रों आज अपने-अपने एग्जाम सेंटर पहुंचे और बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए लेकिइस बीच मधेपुरा और कैमूर जिले में कुछ छात्रों की बोर्ड परीक्षा छूट गई। छात्रों का एग्जाम सेंटर के बाहर रो-रोकर बुरा हाल है। 1 मिनट की देरी से एग्जाम सेंटर पर एंट्री ने मिलने से छात्र और अभिभावकों ने मधेपुरा की सड़कों पर प्रदर्शन किया।

प्रशासन से लगातार किया आग्रह

आपको बता दें मधेपुरा के ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर 1 मिनट की देरी होने पर 100 से अधिक छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया है। लगातार छात्र अर्जी लगा रहे थे प्रशासन से कि हमें प्रवेश दिया जाए लेकिन दिन के 11 बजे के बाद भी प्रवेश नहीं दिया गया। छात्र काफी नाराज हैं, कि हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सड़क जाम की समस्या से हमें देरी हुई है, हम लोग 2 घंटे पहले घर से चले थे और कई छात्र का कहना है ठंड की वजह से थोड़ा लेट हो गए थे। प्रशासन से लगातार आग्रह किया, निवेदन किया लेकिन छात्रों की कोई सुनने वाला नहीं है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाएं 01 से 12 फरवरी 2024 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 02 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। 01 फरवरी को पहली शिफ्ट में 12वीं क्लास का बायोलॉजी, फिलॉसफी और दूसरी शिफ्ट में इकोनॉमिक्स विषय का पेपर आयोजित किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article