बिहार बोर्ड ने घोषित किए 12वीं परीक्षा के परिणाम, 80.15% परीक्षार्थी हुए पास, जानें किसने किया टॉप
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 12 वीं (इंटर) की परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए।
05:44 PM Mar 16, 2022 IST | Desk Team
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) द्वारा 12 वीं (इंटर) की परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार को घोषित कर दिए गए। इस परीक्षा में 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण घोषित किए गए। राज्य के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी किए। इस मौके पर बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। बीएसईबी के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि इस साल तीनों संकायों में मिलाकर 13 लाख 45 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी शाामिल हुए थे, जिसमें से 80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं।
Advertisement
80.15 प्रतिशत परीक्षार्थी हुए सफल
उन्होंने कहा कि कला संकाय में जहां 79.53 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए, वहीं वाणिज्य संकाय में 90.38 प्रतिशत तथा विज्ञान संकाय में 79.81 प्रतिशत परीक्षार्थी उतीर्ण हुए हैं। उन्होंने कहा कि कला संकाय में गोपालगंज के रहने वाले संजय राज कुल 482 अंक लाकर राज्य टॉपर बने, वहीं वाणिज्य संकाय में अंकित गुप्ता 473 अंक लाकर राज्य में पहला नबंर प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में सैारभ कुमार और अर्जुन कुमार संयुक्त रूप से टॉपर रहे। दोनों ने 472 अंक हासिल किए हैं।
पिछले साल की तुलना में अधिक अंक किए हासिल
यह पिछले वर्ष की तुलना में उल्लेखनीय रूप से अधिक है, पिछले साल यह वाणिज्य में 91.48 प्रतिशत, विज्ञान में 76.28 प्रतिशत और कला में 77.9 प्रतिशत था। अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि पिछले चार वर्षों से किसी भी राज्य से पहले बिहार विद्यालय परीक्षा समिति परीक्षा परिणाम जारी कर रहा है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने बीएसईबी के अधिकारियों और कर्मचारियों को कम समय में परीक्षा परिणाम की घोषणा करने के लिए बधाई दी।
BSEB इंटरमीडिएट 12वीं परिणाम 2022 ऐसे करें चेक
BSEB कक्षा 12 का परिणाम नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करके डाउनलोड किया जा सकता है:
- आधिकारिक वेबसाइट- biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
- ‘बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022’ लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- बीएसईबी 12वीं का परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
बिहार बोर्ड से पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे। छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपरों में अलग-अलग न्यूनतम अंक हासिल करने होंगे। थ्योरी पेपर के मामले में 30 फीसदी अंक वाले भी पेपर पास करेंगे।
वो हो सकते हैं अच्छे वकील… अच्छे नेता नहीं, कांग्रेस नेताओं ने Kapil Sibal के योगदान पर उठाए सवाल
Advertisement