Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

Bihar: मुजफ्फरपुर केंद्रीय कारागार में गूंजे छठ के गीत

05:31 PM Nov 18, 2023 IST | Divyanshu Mishra

बिहार में महापर्व छठ की गीत और त्योहार का उल्लास राज्य के कोने - कोने में छाया हुआ हैं इसके साथ ही बिहार के खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में तमाम बंदी भी महापर्व छठ को जेल के अंदर ही हर्षो उल्लास से मना रहे हैं |

Highlights

 

62 पुरुष और 64 महिलाओं कर रहे हैं महापर्व छठ

मुजफ्फरपुर के शहीद खुदीराम बोस केंद्रीय जेल में 62 पुरुष और 64 महिलाओं समेत कुल 126 बंदी छठ महापर्व कर रहे हैं, जिसमें दो मुस्लिम धर्म के भी बंदी शामिल हैं। छठ पूजा के लिए सभी व्रतियों को जेल प्रशासन के तरफ से पूजा सामग्री के साथ-साथ पूजा करने के लिए नए-नए कपड़े भी दिए गए हैं। जेल के अंदर ही छठ घाट बनाया गया है, जिस पर तरह-तरह की आकृतियां बनाई गई हैं। लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर हर साल जेल प्रशासन बंदियों को पूजा पाठ करने की सभी सामग्री उपलब्ध कराती है और पूरे विधि विधान के साथ छठ व्रती बंदी अपना पूजा पाठ करते हैं। जेल अधीक्षक बृजेश मेहता ने बताया कि लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से सभी मुकम्मल व्यवस्थाओं के साथ-साथ छठ पूजा कर रहे बंदियों के बीच पूजन सामग्री के साथ-साथ पूजा पाठ करने के लिए कपड़ा भी मुहैया कराया गया है। छठ घाट से लेकर व्रत कर रहे बंदियों के रहने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। छठ कर रहे बंदियों की मदद में अन्य बंदी भी लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article