बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली में प्रमुख विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने के बाद नीतीश पहली बार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। नीतीश मंगलवार को सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मुख्यालय में पार्टी के महासचिव डी. राजा से मिलेंगे।
12:26 PM Sep 06, 2022 IST | Desk Team
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ने के बाद नीतीश पहली बार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। नीतीश मंगलवार को सबसे पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव सीताराम येचुरी से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के मुख्यालय में पार्टी के महासचिव डी. राजा से मिलेंगे।
Advertisement
विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास
कुमार दोपहर में दिल्ली के अपने समकक्ष अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे और उसके बाद हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से भी मिलेंगे। भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं और विपक्षी नेताओं से उनकी मुलाकात को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा नीतीश
Advertisement
कुमार ऐसे समय दिल्ली के दौर पर पहुंचे हैं, जब जनता दल (यूनाइटेड) के कई नेताओं ने हाल के दिनों में प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से नीतीश को विपक्ष की तरफ से प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त चेहरा बताया है। हालांकि खुद नीतीश का कहना है कि वह इस दौड़ में शामिल नहीं हैं।