टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: चोरी के आरोप में युवक के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च, दो आरोपी गिरफ्तार

04:00 AM Aug 28, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Bihar: बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक अमानवीय वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस का दावा है कि अन्य पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नगर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी के आरोप में बंधक बना लिया और उसके हाथ बांधकर उसके साथ बेरहमी की। उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च डाल कर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।

Advertisement

इसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने युवक को पकड़ कर रखा है और एक शख्स लाल मिर्च उसके प्राइवेट पार्ट में डाल रहा है। वह लकड़ी के छोटे टुकड़े को भी उसके प्राइवेट पार्ट में डालता है। इस दौरान कुछ लोग उसे गाली भी दे रहे हैं। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है।

तेजस्वी यादव ने एक्स पर किया ट्वीट

राजद ने इस वीडियो को एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, यह है नीतीश भाजपा का महागुंडाराज-महाजंगलराज ! यह तालिबान से भी बदतर है। सीएम को होश-ओ-हवास नहीं है। प्रतिदिन बिहार में सैंकड़ों मर्डर हो रहे हैं। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा कि बिहार में तालिबान राज! भाजपा, एनडीए बिहार में सत्ता में मौज से हैं, इसलिए कुछ जातिवादी मीडिया के लोग भी मौन है। हम और हमारा दल दलितों,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हक और हिस्सेदारी की बात करते हैं, इसलिए जातिवादियों को हमारा शासन हमेशा जंगलराज नजर आता है।

पुलिस ने मामले की दी जानकारी

इधर, वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसकी सत्यता की पुष्टि की गई। अररिया नगर के थाना प्रभारी मनीष रजक ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की देर रात इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि हुई। यह पूरा मामला अररिया नगर थाना क्षेत्र के इस्लामनगर की है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि घटना में शामिल मुख्य आरोपी मोहम्मद सिफत एवं रवि शाह को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही घटना में शामिल आरोपियों में से अन्य पांच आरोपियों की पहचान कर ली गई है, उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article