Bihar Elections 2025: ओपिनियन पोल में NDA को बढ़त, BJP सबसे बड़ी पार्टी बनने के आसार, जानें अन्य दलों का हाल
Bihar Chunav 2025 Updates: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक माहौल गर्म है। मतदान से पहले जारी हुए ओपिनियन पोल में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही है। सर्वे एजेंसी ‘पोलस्ट्रैट’ के ताजा आंकड़ों के अनुसार, एनडीए को 133 से 143 सीटों के बीच जीत हासिल हो सकती है।
NDA Government: NDA को मिल सकती है बहुमत की सीटें
‘पोलस्ट्रैट’ के अनुसार, बिहार में एनडीए को जनता का मजबूत समर्थन मिल रहा है। इस गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीटों का अनुमान इस प्रकार लगाया गया है –
- भाजपा (BJP) : 70 से 72 सीटें
- जदयू (JDU) : 53 से 56 सीटें
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) : 10 से 12 सीटें
- हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) : 0 से 2 सीटें
इस तरह कुल मिलाकर एनडीए को 133 से 143 सीटें मिल सकती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक हैं।

Bihar Chunav 2025 Updates: महागठबंधन को कम बढ़त
मुख्य विपक्षी गठबंधन महागठबंधन को ‘पोलस्ट्रैट’ के सर्वे में 93 से 102 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। इसके अंतर्गत दलों की स्थिति इस प्रकार है –
- राजद (RJD) : 69 से 72 सीटें
- कांग्रेस (INC) : 10 से 13 सीटें
- विकासशील इंसान पार्टी (VIP) : 1 से 2 सीटें
- इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) : 0 से 1 सीट
सर्वे के मुताबिक, महागठबंधन को इस बार अपेक्षित समर्थन नहीं मिल पा रहा है, जबकि एनडीए की पकड़ ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में मजबूत दिख रही है।

Bihar Election 2025: अन्य दलों की स्थिति
‘पोलस्ट्रैट’ ने यह भी बताया कि प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पहली बार विधानसभा में एंट्री कर सकती है। इस नई पार्टी को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा, एआईएमआईएम (AIMIM) को 2 से 3 सीटें, जनशक्ति जनता दल को 1 सीट, और निर्दलीय उम्मीदवारों को 1 से 2 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। सर्वे में वोट प्रतिशत के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। एनडीए को कुल 44.80% वोट, जबकि महागठबंधन को 38.60% वोट मिलने का अनुमान है।
आयु वर्ग के आधार
वहीं आयु वर्ग के आधार पर देखें तो, 41 से 59 वर्ष के मतदाता एनडीए के साथ हैं। 26 से 40 वर्ष के मतदाताओं में भी एनडीए का समर्थन 43.18% है। वहीं, 18 से 25 वर्ष के युवाओं की पहली पसंद महागठबंधन है। युवाओं का यह रुझान बेरोजगारी जैसी समस्याओं को लेकर उनकी चिंता को दर्शाता है, क्योंकि 37.99% युवाओं ने इसे प्रमुख मुद्दा बताया है।
NDA की बढ़त के पीछे के कारण
सर्वे में यह भी बताया गया है कि बिहार में एनडीए को बढ़त मिलने के पीछे मुख्य वजह सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं, मजबूत संगठन, और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता है।
‘चाणक्य’ ओपिनियन पोल के नतीजे
इसी बीच, ‘चाणक्य’ नामक एक अन्य सर्वे एजेंसी ने भी बिहार चुनाव को लेकर अपना अनुमान जारी किया है। इसके अनुसार,
- एनडीए को 128 से 134 सीटें
- महागठबंधन को 102 से 108 सीटें
- एआईएमआईएम गठबंधन (जीडीए) को 3 से 6 सीटें, और अन्य दलों को 2 से 3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
यह भी पढ़ें: न सोनिया गांधी का बेटा बनेगा PM, न लालू प्रसाद का बेटा CM, अमित शाह का विपक्ष पर तीखा बयान

Join Channel