टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार में बाढ़ ने नहीं खुद मां ने ली बच्चों की जान, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई थी वायरल

सोशल मीडिया पर आज कल एक तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर की है।यह तस्वीर एक मासूम के शव की है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बच्चों की मौत बाढ़ के कारण हुई है।

05:39 AM Jul 19, 2019 IST | Desk Team

सोशल मीडिया पर आज कल एक तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर की है।यह तस्वीर एक मासूम के शव की है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बच्चों की मौत बाढ़ के कारण हुई है।

सोशल मीडिया पर आज कल एक तस्वीर खूब तेजी से वायरल हो रही है। तस्वीर बिहार के मुजफ्फरपुर की है।यह तस्वीर एक मासूम के शव की है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि बच्चों की मौत बाढ़ के कारण हुई है। इसके लिए सरकार को भी निशाना बनाया जा रहा है। वही, इस मामले में कुछ चौका देने वाले खुलासे हुए है। 
Advertisement
पहले खबर में बताया गया कि बच्चों की मौत दुर्घटना में हुई है,लेकिन अब जो बात सामने आई है वो हैरान कर देने वाली है।मुजफ्फरपुर के डीएम आलोक रंजन घोषने ने बताया कि शीतलपट्टी गांव में तीनो बच्चे की मौत ना ही बाढ़ के कारण और ना ही कोई दुर्घटना है। उनका कहना है कि मां ने अपने बच्चों को पानी में डुबो कर उन्हें मार दिया। 
जानकारी के अनुसार पति से किसी बात को लेकर मोबाइल फ़ोन पर झगड़ा हुआ, इसके बाद चारों बच्चों को उसने पानी में डुबो दिया और खुद भी आत्महत्या के इरादे से पानी में कूद गई। लेकिन स्थानीय गोताखोरों ने एक बच्चे और मां को बचा लिया, बाकि तीन बच्चों की मौत हो गई। मां के द्वारा बच्चों की हत्या को ग्रामीण लोग सही बता रहे है। 
शीतलपट्टी गांव में मृतक बच्चों की पहचान शत्रुघ्न राम के बेटे अर्जुन, राजा और बेटी ज्योति के रूप में हुई है। जबकि एक बेटी राधा और मां रीना को लोगों ने बचा लिया। इस घटना के बाद रीना और उसके परिजनों का रो- रोकर बुरा हल है। 
Advertisement
Next Article