Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar: छठ घाट के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री की नौका गंगा पर बने पुल के खंभे से टकराई

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से उस समय बाल-बाल बच गए, जब पटना में छठ घाट का निरीक्षण करने के दौरान उनकी मोटरबोट गंगा नदी में एक पुल के खंभे से टकरा गई।

08:33 PM Oct 15, 2022 IST | Desk Team

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से उस समय बाल-बाल बच गए, जब पटना में छठ घाट का निरीक्षण करने के दौरान उनकी मोटरबोट गंगा नदी में एक पुल के खंभे से टकरा गई।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शनिवार को एक बड़ी दुर्घटना होने से उस समय बाल-बाल बच गए, जब पटना में छठ घाट का निरीक्षण करने के दौरान उनकी मोटरबोट गंगा नदी में एक पुल के खंभे से टकरा गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
मोटरबोट में सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित
पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि नौका में खराबी आ गई।  जिसके बाद वह दीघा के पास जे पी सेतु के खंभे से टकरा गई। उन्होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री कुमार तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को दूसरी नाव में सुरक्षित रूप से स्थानांतरित कर दिया गया और उन्होंने निरीक्षण जारी रखा।’’ सिंह ने कहा कि मोटरबोट को कोई खास क्षति नहीं हुआ है और उसमें सवार सभी व्यक्ति सुरक्षित हैं।
Advertisement
Next Article