W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार चुनाव में किस दल का लहराएगा परचम, इस सर्वे ने दिखा दिया दम-खम

08:05 PM Oct 06, 2025 IST | Amit Kumar
बिहार चुनाव में किस दल का लहराएगा परचम  इस सर्वे ने दिखा दिया दम खम
बिहार चुनाव में किस दल का लहराएगा परचम, फोटो (social media)
Advertisement

Bihar Election 2025 Survey: बिहार में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। दो चरणों में होने वाले इस चुनाव (6 और 11 नवंबर) के नतीजे 14 नवंबर को सामने आएंगे। इसके साथ ही इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि इस बार बिहार की सत्ता किसके हाथ में जाएगी – एनडीए, महागठबंधन या फिर प्रशांत किशोर की जन सुराज?

Bihar Election 2025 Survey: आईएएनएस-मैट्रिज सर्वे

हाल ही में IANS-Matrize Survey सर्वे आया है, जिसमें बिहार के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संभावित परिणामों का आकलन किया गया है। इसमें वोट प्रतिशत से लेकर संभावित सीटों की संख्या तक का आंकलन किया गया है।

NDA in Bihar:  एनडीए को बहुमत मिलने की उम्मीद

सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन (जिसमें बीजेपी, जेडीयू और अन्य दल शामिल हैं) को जनता का बड़ा समर्थन मिल सकता है।

  • वोट शेयर: लगभग 49 प्रतिशत
  • सीटों की संख्या: 150 से 160 सीटों के बीच

हालांकि, राज्य में सत्ता विरोधी माहौल (एंटी इनकंबेंसी) जरूर है, लेकिन इसके बावजूद नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार की वापसी की संभावना जताई गई है।

Bihar Election 2025 Survey
बिहार चुनाव में किस दल का लहराएगा परचम, फोटो (social media)

Mahagathbandhan in Bihar: महागठबंधन की कड़ी चुनौती

राजद, कांग्रेस और वामदलों का गठबंधन इस बार कड़ी टक्कर देने को तैयार है।

  • वोट शेयर: लगभग 36 प्रतिशत
  • सीटें: 70 से 85 के बीच

तेजस्वी यादव के नेतृत्व में गठबंधन ने अपनी पकड़ मजबूत की है, परंतु सर्वे के अनुसार वे सरकार बनाने की स्थिति में नहीं दिख रहे हैं।

Jan Suraj in Bihar: जन सुराज को मिल सकता है नया मौका

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को भी इस बार कुछ हद तक जनता का समर्थन मिल सकता है।

  • वोट शेयर: करीब 7 प्रतिशत
  • सीटें: 2 से 5 तक मिलने की संभावना

हालांकि पार्टी पहली बार इस तरह की चुनावी चुनौती में उतर रही है, फिर भी लोगों में उसकी चर्चा हो रही है।

Bihar Election 2025 Survey:
बिहार चुनाव में किस दल का लहराएगा परचम, फोटो (social media)

Bihar Assembly Election 2025: अन्य दलों का प्रदर्शन

बसपा, झामुमो और अन्य छोटे दलों को मिलाकर करीब 7 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जिससे इन्हें 7 से 10 सीटें मिल सकती हैं। वहीं AIMIM को लगभग 1 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, और उसे सीमित सफलता मिल सकती है।

BJP-RJD – सबसे लोकप्रिय दल

सर्वे में बीजेपी और आरजेडी दोनों को 21-21 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की बात कही गई है। यानी दोनों पार्टियां अपने-अपने स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

जेडीयू और लोजपा का भी उल्लेखनीय प्रदर्शन

जेडीयू (नीतीश कुमार) को करीब 18 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं और उन्हें 60 से 65 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं लोजपा (रामविलास पासवान गुट) को 6 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं और उसे 4 से 6 सीटें मिल सकती हैं।

Congress in Bihar: कांग्रेस की स्थिति कमजोर

सर्वे के मुताबिक, कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहने वाला है। उसे केवल 8 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है, जो दर्शाता है कि राज्य में उसकी पकड़ कमजोर होती जा रही है।

यह भी पढ़ें: बज गया चुनावी बिगुल, इस तारीख को इस विधानसभा क्षेत्र में होगा मतदान, जानें लास्ट चुनाव का पूरा समीकरण

Advertisement
Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×