बिहार : फसल की रखवाली कर रहे किसान की पीट-पीट कर हत्या
मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना परिजनों ने आज सुबह पुलिस को दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।
09:44 AM Oct 07, 2019 IST | Desk Team
बिहार में भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र में फसल की रखवाली कर रहे किसान को अपराधियों ने पीट-पीट कर मार डाला। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि तिनटंगा करारी गांव के निकट फसल की रखवाली कर रहे किसान प्रमोद यादव (40) की देर रात अपराधियों ने लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है।
मृतक के शरीर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान भी मिले हैं। घटना की सूचना परिजनों ने आज सुबह पुलिस को दी। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है।
बांग्लादेश को आश्वासन देने के बाद NRC से बाहर 19 लाख लोगों के बारे में क्या करेगी सरकार : चिदंबरम
इस सिलसिले में मृतक के परिजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
Advertisement
Advertisement