टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बिहार : सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर युवती को मारी गोली

अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि वे इतने पर भी नहीं माने और उन लोगों ने पीड़िता की मामी को भी जबरन कुछ दूर ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

05:54 PM Oct 10, 2019 IST | Desk Team

अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि वे इतने पर भी नहीं माने और उन लोगों ने पीड़िता की मामी को भी जबरन कुछ दूर ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।

सुपौल : सुपौल : बिहार में सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग और एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला आज सामने आया, जिसमें बलात्कार का विरोध करने पर अपराधियों ने नाबालिग की बड़ी बहन को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल भी कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि पीड़िता अपनी बहन, मामा और मामी के साथ तीन टोलियाें में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन देख कर घर लौट रही थी। पहले से ही घात लगाए सात-आठ लोगों ने पहले उनके साथ लूटपाट की और फिर पीड़िता के साथ छेड़खानी करने लगे। पीड़िता की बड़ी बहन ने जब इसका विरोध किया तो उसे गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद पीड़िता को जबरन उठाकर थोड़ी दूर ले गये और उसके साथ दो लोगों ने दुष्कर्म किया। अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि वे इतने पर भी नहीं माने और उन लोगों ने पीड़िता की मामी को भी जबरन कुछ दूर ले जाकर उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया।
सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हो गये और पीड़िता को राघोपुर थाना लेकर आये। पीड़िता की बहन को राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेज दिया।
Advertisement
Advertisement
Next Article