Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar: नवादा को 1243 करोड़ की सौगात, 37 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 10 फरवरी को नवादा आए थे।

12:54 PM Mar 03, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 10 फरवरी को नवादा आए थे।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी प्रगति यात्रा के दौरान 10 फरवरी को नवादा आए थे। यहां पर उन्होंने जिलेवासियों को 1243 करोड़ रुपये की सौगात दी थी। इसी के अंतर्गत में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 37 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीएम नीतीश से मिले करोड़ों की सौगात के बाद रविवार को समाहरणालय के सभागार में जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया, प्रगति यात्रा के दौरान घोष‍ित कुल 1243.57 करोड़ की लागत से नवादा जिले का चौमुखी विकास किया जाएगा।

नीतीश सरकार की नवादा को बड़ी सौगात

गोविंदपुर और सरकंडा के बीच सकरी नदी पर पुल के लिए कुल लागत राशि 55 करोड़, नवादा बाईपास हिसुआ जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 20 को जोड़ने वाली नहर पर से बाईपास, शादीपुर हॉट पर आरओबी के लिए 181.62 करोड़, नवादा नगर भवन के लिए 19.73 करोड़ और पकरीबरावां के कचना में ग्रिड के लिए 191.26 करोड़ खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया, इनके अलावा रजौली अनुमंडल के करी गांव में डिग्री कॉलेज के लिए भी राशि दी गई है। यह डिग्री कॉलेज 5 एकड़ में बनाया जाएगा। नवादा नगर में 44 वार्डों में से 27 वार्डों में गंगाजल आपूर्ति योजना के लिए 200.61 करोड़, गोविंदपुर, हिसुआ, नरहट और सिरदला प्रखंड के अंचल भवन के लिए 99.72 करोड़, जिले के औद्योगिक क्षेत्र के लिए कुल राशि 31.24 करोड़ राशि का प्रबंध हुआ है।

नवादा शहर के 37 स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी

वहीं, नवादा शहर के 37 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसके लिए कुल 4.98 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने बताया कि 200 बेड का सैया अस्पताल और मेडिकल कॉलेज, जो 20 एकड़ में बनेगा, उसके लिए कुल 401.68 करोड़ की लागत राशि तैयार की गई है। वहीं, नारदीगंज प्रखंड में धनार्जन नदी पर पुल के लिए 7.76 करोड़, हिसुआ प्रखंड के तिलैया नदी पर पुल के लिए 7.48 करोड़ की राशि आवंटित है। जिले के चौमुखी विकास के लिए कुल 1243.57 की राशि आवंटित हुई है।

Advertisement
Advertisement
Next Article