बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अफसरों का तबादला किया है
पटना जेपी चौधरी पंजाब केसरी अधिसूचना के अनुसार, वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद मुख्य परामर्शी बनाया गया। अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
08:05 PM Apr 28, 2022 IST | Desk Team
पटना जेपी चौधरी पंजाब केसरी अधिसूचना के अनुसार, वंदना किनी को बिहार राज्य योजना परिषद मुख्य परामर्शी बनाया गया। अरविंद कुमार चौधरी को श्रम संसाधन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। अरविंद चौधरी को समान प्रशासन विभाग में जांच आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई। मिहिर कुमार सिंह को पंचायती राज विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। बी राजेंद्र को सामान्य प्रशासन विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया। नर्मदेश्वर लाल को गन्ना उद्योग विभाग का सचिव बनाया गया। एन सरवन कुमार को पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग का सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई।
Advertisement
इसके अलावा दरभंगा कमिश्नर मनीष कुमार को तिरहुत प्रमंडल की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई। गोरखनाथ को पूर्णिया प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया। आरिफ हसन को नगर आयुक्त पूर्णिया बनाया गया। कुमार गौरव को दरभंगा नगर आयुक्त बनाया गया। योगेश कुमार सागर को भागलपुर नगर आयुक्त बनाया गया। अभिलाषा शर्मा को गया नगर आयुक्त बनाया गया
Advertisement