For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar में सरकारी अधिकारी को की बेरहमी से पिटाई, लालू यादव के करीबी बताया आरोपी

12:39 PM Jan 18, 2024 IST | Jivesh Mishra
bihar में सरकारी अधिकारी को की बेरहमी से पिटाई  लालू यादव के करीबी बताया आरोपी

Bihar: बिहार की राजधानी पटना से एक गंभीर मामला सामने आया है। दरअसल, पटना में बदमाशों ने सरकारी अधिकारी को बेरहमी से पीटा, जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। इस दौरान पीड़ित को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी इलाज जारी है। आरोपी की पहचान तनुज यादव के रूप में हुई है, जोकि आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव का करीबी बताया जा रहा है। आरोपी से और चीजों के बारे में पुलिस की टीम लगातार पूछताछ कर रही हैं। वहीं, इधर पीड़ित की पहचान गोपालगंज जिले के रहने वाले अरविंद कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Bihar: अरविंद कार्यकारी अधिकारी के रूप में करते हैं काम

बता दें कि अरविंद कुमार सिंह बिहार (Bihar) के गया जिले में राज्य सरकार में एक कार्यकारी अधिकारी के रूप में काम करते हैं। जानकारी की माने तो अरविंद की आंखों के अलावा शरीर के अन्य भागों में भी गंभीर चोट आई है, जिससे वह पूरी तरह से घायल हो गए हैं। पीड़ित अरविंद को गंभीर हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है, जहां उनकी इलाज जारी है। इसके बाद उस आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है।

पटना पुलिस ने इस मामले पर किया खुलासा

हालांकि, पटना पुलिस ने इस घटना की वजह दो पक्षों के बीच रोडवेज बताई है। वहीं, दानापुर एसएसपी अभिनव धीमान ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। हमारी टीम जल्द से जल्द इस मामले को सुलझाने की कोशिश में आगे बढ़ रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×