For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिरजू महाराज के निधन पर बिहार के राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

05:08 AM Jan 18, 2022 IST | Shera Rajput

बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया।

बिरजू महाराज के निधन पर बिहार के राज्यपाल  मुख्यमंत्री ने किया शोक व्यक्त
बिहार के राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रख्यात कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज के निधन पर सोमवार को गहरा शोक व्यक्त किया।
Advertisement
राज्यपाल चौहान ने किया शोक व्यक्त
राज्यपाल चौहान ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘बिरजू महाराज ने भारतीय कथक नृत्य कला को विश्व भर में विशिष्ट पहचान दिलायी। उन्हें पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा कालिदास सम्मान जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।’’
CM नीतीश कुमार ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की
Advertisement
मुख्यमंत्री कुमार ने कथक सम्राट पंडित बिरजू महाराज के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज ने कथक नृत्य शैली को पूरे विश्व में पहचान दिलाई। उन्हें बिहार सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर का कला पुरस्कार 2013 में दिया गया था। पंडित बिरजू महाराज को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और कालिदास सम्मान से भी सम्मानित किया गया था। वे कलाकारों के प्रेरणास्रोत रहे हैं। उनके निधन से कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।’’
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा बिरजू महाराज के परिजनों एवं प्रशंसकों को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने भी कथक सम्राट के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंडित बिरजू महाराज का निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।
महाराज जी के तौर पर विख्यात बृज मोहन मिश्रा को आम तौर पर लोग बिरजू महाराज बुलाते थे। बिरजू महाराज का सोमवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। अगले महीने वह 84 साल के होने वाले थे।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×