टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: पूर्णिया जिले के पुलिस लाइन में सिपाही की पत्नी का फंदे से लटकता शव बरामद

06:45 PM Oct 30, 2023 IST | R.N. Mishra

Highlights

बिहार के पूर्णिया जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहाँ जिले में पुलिस लाइन के सरकारी आवास से सोमवार को सिपाही की पत्नी का शव फंदे से लटकता बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है

सीलिंग फैन में फंदे से लटका हुआ मिला शव
पुलिस के मुताबिक पूर्णिया पुलिस बल में तैनात राजीव कुमार पुलिस लाइन के सरकारी आवास में रहता है। सोमवार को उसकी पत्नी पूनम कुमारी का शव सीलिंग फैन में फंदे से लटका हुआ मिला है। मृतका का पति राजीव कुमार फिलहाल पूर्णिया केंद्रीय कारा में तैनात है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतका की 5 वर्ष पहले शादी हुई थी और उसे तीन साल और डेढ़ साल के दो बच्चे हैं। घटना के कारण के बारे में मृतका के पति फिलहाल कुछ नहीं बता रहा। बताया जा रहा है कि पति जब अपने घर पहुंचा तब पत्नी का लटकता शव देखा। तत्काल पत्नी को नीचे उतारा और आनन- फानन में उसे लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टर के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का चलेगा पता
पूर्णिया मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल पुलिस प्रथम दृष्ट्या इसे आत्महत्या बता रही है। हालांकि पुलिस कह रही है कि जांच के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article