W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: सुपौल में 200 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी, फूड पॉइजनिंग से हुए बीमार

11:53 PM Aug 18, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
bihar  सुपौल में 200 से अधिक जवानों की तबीयत बिगड़ी  फूड पॉइजनिंग से हुए बीमार
Advertisement

Bihar: बिहार के सुपौल जिले में फूड पॉइजनिंग से 200 से अधिक जवानों के बीमार होने की खबर सामने आई है। यह मामला भीमनगर कैम्प में विशेष ससस्त्र पुलिस (BSAP) का है। जवानों ने भोजन करने के बाद अपने आप को अस्वस्थ महसूस किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, जवानों के फूड प्वाइजनिंग की शिकायत बताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।

बता दें, सभी जवान भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12 वी एवं 15 वी बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए थें। लगभग 30 से अधिक जवान का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार की दोपहर के भोजन के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई है। जवानों क़ो उलटी और दस्त हो रहे हैं। रात 9 बजे तक लगभग 200 से अधिक जवान अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। जवानों का आरोप है कि उनको लगातार खराब खाना दिया जा रहा था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार मौके पर पहुंचकर जवानों से उनका हाल चाल लिया। जवानों के भीड़ के बीच एक ट्रेनिंग के जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था और इस खाने का लगातार जवानों के जरिए विरोध किया जा रहा था, इसी बीच आज खाना के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवान की तबीयत बिगड़ने लगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×