टॉप न्यूज़भारतविश्व
राज्य | दिल्ली NCRहरियाणाउत्तर प्रदेशबिहारछत्तीसगढ़राजस्थानझारखंडपंजाबजम्मू कश्मीरउत्तराखंडमध्य प्रदेश
बिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: इन 11 जिलों में आज भारी बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

09:20 AM Sep 17, 2024 IST | Aastha Paswan

Bihar: मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट आंकड़ों के अनुसार आज शुक्रवार को 11 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लोगों को सावधान रहने की चेतावनी दी गई है। जिन 11 जिलों में भारी बारिश हो सकती है उनमें कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद शामिल हैं।

Advertisement

Highlights

आज भारी बारिश के आसार

बिहार में आज फिर से 11 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना में तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बीते 24 घंटों की बात करें तो रोहतास में जमकर बारिश हुई है। बेगूसराय में भारी बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

बिहार के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में मानसून के तेज प्रभाव के कारण गया, नवादा, शेखपुरा, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर, भोजपुर, नालंदा, बेगूसराय, लखीसराय और बक्सर में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

मौसम में हुए बदलाव को देखते हुए लोगों को सर्तक रहने की सलाह दी गई है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार दो दिनों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा का प्रभाव बना रहेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में छिटपुट वर्षा दर्ज की गई।

रोहतास के संझौली में सर्वाधिक बारिश हुई

रोहतास के संझौली में 82.4 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को पटना व आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही बने होने के साथ छिटपुट वर्षा से मौसम सामान्य बना रहा। राजधानी में शुक्रवार को शाम सात बजे तक 0.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

मौसम में बदलाव के कारण पटना सहित 30 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में 3.3 डिग्री गिरावट के साथ 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि 33.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गोपालगंज में सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article