W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Bihar: भोजपुर में बढ़ी गुंडा-गर्दी, ऑटो सवार आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

08:52 AM May 17, 2024 IST | Aastha Paswan
bihar  भोजपुर में बढ़ी गुंडा गर्दी  ऑटो सवार आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या

Bihar: बिहार में दिन पर दिन गुंडा-गर्दी बढ़ती जा रही है। आए दिन प्रदेश में कोई न कोई वारदात देखने को मिलती है। ताजा मामला भोजपुर से आ रहा है। जहां, देत रात हथियार बंद अपराधियों ने ऑटो में सवार एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 55 वर्षीय मुनमुन साह जगदीशपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर नगर स्थित कोतवाली मुहल्ला निवासी स्व हीरालाल साह के पुत्र थे जो करीब 40 वर्षो से बिहिया जज बाजार में आलू का व्यवसाय करते थे। गोली दाएं सीने तरफ मारी गई है।

Highlights

  • दिन गुंडा-गर्दी बढ़ती जा रही
  • देर रात हत्या को दिया अंजाम
  • गोली दाएं सीने तरफ मारी गई

देर ररात शक्स की गोलीमार कर हत्या

भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बिहिया -पीरो स्टेट हाइवे पर त्रिमूर्तिया व देवघर गांव के बीच गुरूवार की रात हथियार बंद अपराधियों ने ऑटो में सवार एक आलू व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 55 वर्षीय जगदीशपुर नगर स्थित कोतवाली मुहल्ला निवासी स्व हीरालाल साह के पुत्र थे , जो करीब 40 वर्षो से बिहिया जज बाजार में आलू का व्यवसाय करते थे। गोली दाएं सीने तरफ मारी गई है। अपराधी एक बाइक पर तीन की संख्या में थे ,जो वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस

घटनास्थल से एक कारतूस भी बरामद किया गया है। इस दौरान जगदीशपुर DSP राजीव चन्द्र सिंह और थानाध्यक्ष बिगाउ राम ने घटनास्थल पर पहुंच कर आवश्यक छानबीन की।

ऑटो चालक समेत उसमें सवार लोगों से पूछताछ कर अपराधियों का हुलिया लेने का प्रयास किया गया। कारणों का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस रंजिश और अपराधिक ऐंगल दोनों बिंदु पर जांच कर रही है ‌। इधर,शुरुआती जानकारी के अनुसार मुनमुन साह प्रतिदिन बिहिया से आलू बेचकर शाम को जगदीशपुर घर लौट जाते थे।

घटनास्थल पर ही मुनमुन साह की मौत हो गई

इधर,गुरुवार की रात दुकान बंद कर अपने बड़े पुत्र सोनू कुमार के साथ आटो पर बैठकर वापस पने घर जगदीशपुर लौट रहे थे कि उसी दौरान त्रिमुर्तिया व देवघर के बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। सीने में गोली लगने से घटनास्थल पर ही मुनमुन साह की मौत हो गई।

अनुमंडलीय अस्पताल जगदीशपुर में लाए जाने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आई। मृतक रिश्ते में बिहिया नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता के चचेरे ससुर थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×