W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बिहार : जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को जारी करेगी अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट

12:39 AM Oct 04, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat
बिहार   जन सुराज पार्टी 9 अक्टूबर को जारी करेगी अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट
Advertisement

बिहार : जन सुराज पार्टी ने अपने एक वर्ष पूर्ण होने का जश्न मनाया। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि पिछले साल 2 अक्टूबर को अस्तित्व में आई पार्टी ने एक साल में ही ऐसी मजबूत व्यवस्था खड़ी कर दी है कि बिहार के सभी राजनीतिक दल इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने आईएएनएस से कहा, लोगों के प्रयास, खासकर एक व्यक्ति (प्रशांत किशोर) की मेहनत से हमने यह मुकाम हासिल किया। सभी जुड़े लोगों को धन्यवाद। उनकी मेहनत ने जन सुराज को वह स्थान दिया, जहां बिहार में पूर्ण बदलाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताते हुए ईश्वर से कामना की कि जनता समर्थन दे। हम पार्टी की घोषणाओं को पूरा करेंगे।

40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा

उदय सिंह ने कहा कि जन सुराज की स्थापना प्रशांत किशोर ने 2 अक्टूबर 2024 को की थी, जो गांधी जयंती पर गांधीवादी सिद्धांतों पर आधारित है। पार्टी जन सुराज अभियान से निकली है, जिसमें प्रशांत किशोर ने बिहार भर में पदयात्रा कर जनता से जुड़े मुद्दे समझे। पार्टी बिहार को देश के शीर्ष 10 राज्यों में लाने का लक्ष्य रखती है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने 40 प्रतिशत महिलाओं को टिकट देने का वादा किया है। विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची 9 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे जारी होगी।

243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय

उदय सिंह ने बताया कि कोर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि कम से कम 100 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों की घोषणा पहले चरण में होगी। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से बाकी सीटों पर प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। जन सुराज पार्टी ने बिहार की सभी 243 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया है। पार्टी में स्वच्छ छवि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिलने की बात कही गई है। इस दल को चुनाव आयोग ने 'स्कूल बैग' प्रतीक आवंटित किया है। पार्टी के प्रमुख एजेंडों में बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना शामिल है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×