Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार : JDU नेता ने दिल्ली पुलिस पर लगाया अशोक का अपमान करने का आरोप, पीएम से की हस्तक्षेप की मांग

दिल्ली पुलिस का अशोक स्तंभ को हटाकर इंडिया गेट को अपना प्रतीक चिह्न बनाने का कदम महान मौर्य शासक का अपमान करने की एक और साजिश है

03:01 PM Feb 16, 2022 IST | Desk Team

दिल्ली पुलिस का अशोक स्तंभ को हटाकर इंडिया गेट को अपना प्रतीक चिह्न बनाने का कदम महान मौर्य शासक का अपमान करने की एक और साजिश है

बिहार में जदयू (जनता दल यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि, दिल्ली पुलिस का अशोक स्तंभ को हटाकर इंडिया गेट को अपना प्रतीक चिह्न बनाने का कदम महान मौर्य शासक का अपमान करने की एक और साजिश है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अहम राजनीतिक सहायक कुशवाहा मगध के महान शासक के कथित अपमान पर आक्रामक रुख अपनाने को लेकर चर्चा में हैं। 
Advertisement
पीएम मोदी और गृहमंत्री से किया हस्तक्षेप का अनुरोध 
मगध के महान शासक अशोक को पिछड़े वर्गों का आदर्श माना जाता है क्योंकि मौर्य वंश के संस्थापक उनके दादा चंद्रगुप्त का जन्म गरीब चरवाहे परिवार में हुआ था। जद(यू) के संसदीय बोर्ड के प्रमुख ने अपने ट्विटर हैंडल पर दिल्ली पुलिस के इस फैसले की एक खबर साझा की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया।
 


दिल्ली पुलिस ने चिन्ह में किया है बदलाव 

 गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। केंद्रीय मंत्री ने मोदी और शाह को टैग करते हुए ट्वीट किया, सम्राट अशोक महान के इतिहास को मिटाने की एक और साजिश…। साजिश-दर-साजिश। दरअसल दिल्ली में पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगे लोगो (चिन्ह ) में अशोक स्तंभ लगा होता था लेकिन आज विभाग के स्थापना दिवस पर नया लोगो जारी किया गया है जिसमे इंडिया गेट की आकृति बानी हुई है।

दिल्ली पुलिस का 75वां स्थापना दिवस, अमित शाह ने जाबांज पुलिस कर्मियों को पदक देकर किया सम्मानित

Advertisement
Next Article