टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: JDU ने महंगाई को लेकर BJP को घेरा

03:11 PM Nov 01, 2023 IST | R.N. Mishra

प्याज सहित अन्य खाद्य वस्तुओं के बढ़ते दामों को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने केंद्र भाजपा सरकार और PM नरेंद्र मोदी पर जोरदार तंज कसा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी ने अपने अधिकारिक एक्स से एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि दिल उतना नहीं रोया तन्हाई में, जितना रो रहा है मोदी जी की महंगाई में।

जदयू द्वारा जारी वीडियो में क्रिकेट के जरिए तंज कसते हुए कहा गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा पिछले दिनों शतक बनाने से चूक गए, लेकिन मोदी जी के राज में प्याज सेंचुरी बनाने के करीब पहुंच गया है। कीमतों के मामले में प्याज लगातार धुंआधार पारी खेल रहा है।

वीडियो में महंगाई को राष्ट्रीय विपत्ति बताते हुए कहा गया कि लगातार जनता की आंखों से आंसू निकाल रहा है। महंगाई अब राष्ट्रीय विपत्ति बन चुकी है। क्या अमीर क्या गरीब सबको यह महंगाई डायन खाए जा रही है। वीडियो में यह भी कहा गया है कि रसोई महंगी, दवाई महंगी, पढ़ाई महंगी, यात्रा महंगी। अगर कुछ सस्ता हुआ है तो वह है मोदी जी का भाषण। जनता दल (यूनाइटेड के इस वीडियो के अंत में कहा गया है कि वैसे भी राहत भरी खबर आने वाली है और 2024 में आप जाने वाले हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article