Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Bihar: कुर्ताफाड़ होली का नजारा लालू के आवास पर नहीं दिखेंगा, चारा घोटाले के मामले मे जेल में है बंद

बिहार में ‘कुर्ताफाड़’ होली के लिए मशहूर लालू प्रसाद के आवास पर इस साल होली नहीं मनेगी। इस साल लालू प्रसाद का परिवार होली नहीं मनाएगा। इसकी

03:16 PM Mar 17, 2022 IST | Desk Team

बिहार में ‘कुर्ताफाड़’ होली के लिए मशहूर लालू प्रसाद के आवास पर इस साल होली नहीं मनेगी। इस साल लालू प्रसाद का परिवार होली नहीं मनाएगा। इसकी

होली खुशियों और रंगों का त्यौहार हैं। जिसमें अनेक लोग एक दूसरे के रंग लगाकार अपनी खुशियां व्यक्त करते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि बिहार में इस बार कुर्ताफाड़ होली नहीं हो पाएगी यह कुर्ता फाड़ होली लालू जी के घर में काफी मशूहर हैं। इसके पीछे का कारण यह है कि लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के मामले में जेल में बंद हैं। इस बात की जानकारी लालू प्रसाद की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान दी।
Advertisement
विधानसभा परिसर में चर्चा करते हुए 
जानकारी के मुताबिक,  पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने विधानसभा परिसर में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूरे बिहार को अपना परिवार बताया और सभी को शांति और भाईचारा के साथ होली मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सभी लोग रंगों का त्योहार शंति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं। पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि इस बार हमलोग होली नहीं मना रहे हैं।
चारा घोटाले के मामले में लालू यादव जेल में है बंद
लालू प्रसाद की अनुपस्थिति के कारण परिवार के लोगों ने यह फैसला लिया है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाला के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद जेल में हैं। स्वास्थ्य कारणों से वे रांची के रिम्स में भर्ती हैं। माना जा रहा है कि लालू प्रसाद की अनुपस्थिति के कारण परिवार के लोगों ने यह फैसला लिया है।
लालू प्रसाद के घर में होली की अलग रौनक रहती थी
लालू प्रसाद के पुत्र और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव होली के पहले ही बुधवार को अपनी पत्नी के साथ दिल्ली जा चुके हैं।उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद के घर में होली की अलग रौनक रहती थी। लालू आवास की कुर्ता फाड़ होली मशहूर है। होली के मौके पर राजद कार्यकर्ता से लेकर नेता तक लालू प्रसाद आवास पहुंचते थे और रंगों में सराबोर हो जाते थे। इस दिन लालू प्रसाद आवास पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन होता था। राबड़ी देवी ने मीडिया से बात करते हुए बेरोजगारी के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि पांच किलोग्राम अनाज और पांच किलोग्राम गेहूं से पेट नहीं भरने वाला है। उन्होंने कहा कि आज बेरोजगराी चरम पर है। उन्होंने कहा कि रोजगार की तलाश में युवाओं की उम्र निकल जा रही है।
Advertisement
Next Article