बिहार में आधारभूत संरचना नही है: चिराग पासवान
यह बात आज रोहतास जिला के पेनार में स्व.शक्ति कुमार शोला के मूर्ति अनावरण के अवसर पर आयोजित विशाल जन-सभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा-(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना नही है।
08:17 PM Jun 21, 2022 IST | Ujjwal Jain
Advertisement
सासाराम , (पंजाब केसरी):बिहार में चारों ओर अराजक स्तिथि है। जंगल राज से बदतर हालात है। सब की सुरक्षा का भार जिस पुलिस पर है। वही सुरक्षित नही है।
Advertisement
यह बात आज रोहतास जिला के पेनार में स्व.शक्ति कुमार शोला के मूर्ति अनावरण के अवसर पर आयोजित विशाल जन-सभा को सम्बोधित करते हुए लोजपा-(रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में आधारभूत संरचना नही है। शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार,कृषि और उद्योग को सरकार ने चौपट कर दिया है। इसके कारण शिक्षा के लिए,रोजगार के लिए और स्वास्थ्य के लिए बिहार के लोगों को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है जहां बिहारी कहकर उन्हें गालियां दी जाती है।अपमानित किया जाता है। रोजगार के तलाश में पलायन करने वाले छात्र,नौजवान, मजदूरों की संख्या प्रति वर्ष बढ़ती जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हमेशा बिहार की जानता को कहते है कि 15 साल के लालू-राबड़ी के शासनकाल में क्या हुआ याद करो लेकिन 17 वर्षो के शासनकाल में बिहार औऱ जनता के लिए क्या किया यह नही बताते है।
Advertisement
आगे श्री चिराग ने कहा कि 17 वर्षो में यदि नीतीश कुमार ने एक भी काम बिहार के हित मे किया होता तो बिहार देश के अंतिम पेदान पर आज नही होता। इन्होंने ने 17 वर्षो में समाज को सिर्फ बाटने का काम किया है और उसका राजनीतिक लाभ उठाया है। बिहार की जनता समझ गई है सबक सिखाएगी।सभा को पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा, प्रधान महासचिव संजय पासवान, प्रदेश उपाध्यक्ष अशरफ अंसारी, युवा लोजपा-(रा.) के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार पासवान, छात्र लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीमांत मृणाल पासवान, कचहरी पासवान, धनंजय ठाकुर, चुनचुन पासवान सहित अनेकों नेताओं ने सम्बोधित किया। सभा की अध्य्क्षता लोजपा-(रा.) के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और संचालन जनेश्वर पासवान ने किया।
Advertisement

Join Channel