Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बिहार : लालू के साले साधु बसपा की टिकट पर महाराजगंज से लड़ेंगे चुनाव

पूर्व सांसद साधु यादव को गुरुवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद मायावती ने उन्हें महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

02:09 PM Apr 12, 2019 IST | Desk Team

पूर्व सांसद साधु यादव को गुरुवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद मायावती ने उन्हें महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की परेशानी खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले और पूर्व सांसद साधु यादव महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बसपा की बहार इकाई के अध्यक्ष भरत बिंद ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने राजद के पूर्व सांसद साधु यादव को गुरुवार को पार्टी की सदस्यता दिलाई, जिसके बाद मायावती ने उन्हें महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है।

महाराजगंज में साधु यादव का मुकाबला पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के बेटे और महागठबंधन के प्रत्याशी रणधीर कुमार सिंह से होगा। वहीं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने यहां से भाजपा नेता जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को चुनावी मैदान में उतारा है। महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह विधायक अशोक सिंह की हत्या के मामले में हजारीबाग जेल में बंद हैं।

उल्लेखनीय है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव पार्टी में सीट के बंटवारे से अभी भी नाराज हैं। बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटों पर सभी सात चरणों में मतदान होगा। वहीं पहले चरण के तहत चार सीटों पर गुरुवार को मतदान संपन्न हो चुका है। राज्य में 18 अप्रैल, 23 अप्रैल, 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई और 19 मई को मतदान होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article