बिहार विधान परिषद चुनाव : स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए मतदान शुरू
बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 24 सीटों के चुनाव लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से कड़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया।
09:57 AM Apr 04, 2022 IST | Desk Team
बिहार में स्थानीय निकाय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद की 24 सीटों के चुनाव लिए सोमवार को सुबह आठ बजे से कड़ सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हो गया। राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एच। आर। श्रीनिवास ने बताया कि मतदान सुबह 8:00 बजे शाम 4:00 बजे तक होगा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़ इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों में वेबकासि्टंग की व्यवस्था भी की गई है।
Advertisement
मतदान के लिए 534 बूथ बनाए गए
बिहार विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे की 24 सीटों के लिए 187 प्रत्याशी भाज्ञ आजमा रहे हैं। मतदान के लिए 534 बूथ बनाए गए हैं, जहां इस बार 134106 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। इस चुनाव में वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य, नगर निकाय के प्रतिनिधि, विधायक, विधान पार्षद और सांसद मतदाता हैं। मतों की गिनती सात अप्रैल को होगी।
Advertisement