टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Bihar: अरवल में महेंद्र सिंह धोनी की बांधकर पिटाई, पुलिस पर सवाल, एक्शन में आए SP

अरवल में धोनी की पिटाई, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

03:33 AM Mar 27, 2025 IST | Neha Singh

अरवल में धोनी की पिटाई, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

बिहार के अरवल में महेंद्र सिंह धोनी की शादी टूटने के विवाद में पिटाई कर पेड़ से बांध दिया गया। पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठे हैं। धोनी को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Advertisement

बिहार के अरवल में टूटने पर विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसे पेड़ बांध दिया गया। अरवल जिले के परासी थाना क्षेत्र में बीते  मंगलवार  को महेंद्र सिंह धोनी नाम के शख्स को बेहोशी की हालत में पेड़ से बंधा पाया गया। उसके परिजनों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, परासी थाना क्षेत्र के बिगहा गांव के रहने वाले महेंद्र सिंह की पिटाई शादी टूटने के चलते हुई है।  गांव की एक लड़की की शादी बिगहा गांव के रहने वाले दीपक कुमार से तय हुई थी। 22 मार्च को लड़के पक्ष की ओर से दीपक  के पिता नागेंद्र सिंह ने फोन कर लड़की पक्ष को शादी तोड़ने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गांव के राजा वर्मा ने लड़की के ऊपर कुछ आरोप लगाए हैं, इसलिए वे शादी तोड़ रहे हैं। रिश्ते टूटने के बाद लड़की के पिता ने 23 मार्च को परासी थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस पर उठे सवाल

25 मार्च को राजा वर्मा के भतीजे महेंद्र सिंह धोनी को अज्ञात कुछ लोगों ने पकड़ लिया। उसके हाथ-पैर पेड़ से बांध दिए गए। इसके बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। शाम तक जब महेंद्र सिंह धोनी घर नहीं लौटा तो उसके चाचा राम प्रकाश सिंह ने उसकी खोजबीन शुरू की।

इसी बीच देर रात ग्रामीणों की मदद से महेंद्र सिंह धोनी को बेहोशी की हालत में पेड़ से बंधा हुआ बरामद किया गया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के पिता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस गांव पहुंची थी। पुलिस वालों ने ग्रामीणों के साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने छोटे बच्चों और महिलाओं को भी नहीं बख्शा।

एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से लिखित आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक इनामुल हक ने जांच का आश्वासन देते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। एसपी ने मामले को लेकर थाना प्रभारी अनवर अली को एफआईआर दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करने का भी आदेश दिया है। 

Bihar: तालाब में डूबे दो मासूम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

Advertisement
Next Article