बिहार : छठ का प्रसाद बनाते समय हुआ बड़ा हादसा, सिलेंडर फटने से झुलसे 25 लोग
देशभर में लोग छठ पूजा का त्योहार मना रहे है। इसी बीच बिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। औरंगाबाद में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने के बाद 25 लोग हादसे में बुरी तरह से झुलस गए।
11:53 AM Oct 29, 2022 IST | Desk Team
देशभर में लोग छठ पूजा का त्योहार मना रहे है। इसी बीच बिहार में एक दर्दनाक हादसा हो गया। औरंगाबाद में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने के बाद 25 लोग हादसे में बुरी तरह से झुलस गए। लोग घर में छठ का प्रसाद बना रहे थे, जब ये हादसा हो गया। सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Advertisement
छठ का प्रसाद बनाते समय हुआ हादसा
आपको बता दे कि इस हादसे में पुलिसकर्मी भी झुलस गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया है। ये घटना औरंगाबाद के नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज की घटना है। अनिल गोस्वामी नामक के आदमी के घर में महिलाएं छठ का प्रसाद बना रही थी। घर के पुरुष लोग बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगा। महिलाएं घबराकर बाहर निकल गई और गर्म होते ही सिलेंडर में विस्फोट हो गया। विस्फोट से पूरे घर में भीषण आग लग गई।
लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश
Advertisement
आग की भीषणता देख लोग चीखने चिल्लाने लगे। मोहल्ले के लोगों की ओर से मौके पर आग को बुझाने की कोशिश की गई। लेकिन, ब्लास्ट से लगी आग में 25 लोग झुलस गए। फायर ब्रिगेड की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया छठ महापर्व के माहौल में दर्दनाक घटना से सनसनी फैल गई है।
Advertisement