Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

नीतीश के एक और मंत्री विवादों में, कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप

कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह विवादों में हैं। सुधाकर सिंह पर 2013 में करोड़ों रुपये के चावल का गबन करने का आरोप है।

01:44 PM Aug 18, 2022 IST | Desk Team

कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह विवादों में हैं। सुधाकर सिंह पर 2013 में करोड़ों रुपये के चावल का गबन करने का आरोप है।

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई कैबिनेट बीजेपी के निशाने पर है। कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह के बाद अब कृषि मंत्री सुधाकर सिंह विवादों में हैं। सुधाकर सिंह पर 2013 में करोड़ों रुपये के चावल का गबन करने का आरोप है। वहीं नई कैबिनेट के मंत्रियों पर दर्ज मामलों को लेकर बीजेपी नीतीश कुमार पर हमलावर है।
Advertisement
उल्लेखनीय है कि घोटाले का केस नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने ही किया था। हालांकि, सुधाकर सिंह ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया है। इसके साथ सुधाकर सिंह ने कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि ये आरोप सही नहीं है। इस पर फैसला कोर्ट करेगा। अब तक की सुनवाई हमारे पक्ष में है। 
क्या है विवाद?
आरजेडी विधायक और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह पर है कि ये भी उन लोगों में शामिल हैं, जो एसएफसी (SFC) के करोड़ों रुपए के चावल गबन घटले से जुड़े है। जिसको लेकर साल 2013 में रामगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। 
आरोप है कि सुधाकर सिंह ने भी 69 लाख रुपए का चावल SFC में जमा नहीं करवाया था, जिसमें 10 लाख 50 हजार की रिकवरी विभाग की तरफ से कर ली गई, लेकिन बाकी बचे रुपयों के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घोटाले में 80 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुईं, जिसमें कई आरोपी बनाए गए थे।
नीतीश कैबिनेट में कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार सिंह भी विवादों के घेरे में हैं। आरोप है कि अपहरण के केस में उन्हें 16 अगस्त को कोर्ट में सरेंडर करना था, लेकिन वे कोर्ट जाने के बजाय मंत्री पद की शपथ ले रहे थे। उनके खिलाफ वारंट भी जारी हुआ था।  

बिहार में राजनीतिक घटनाक्रम के बाद लालू प्रसाद का बड़ा बयान, कहा- 2024 में मोदी को हटाना है

Advertisement
Next Article